अंबिकापुरछत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

संदीप लकड़ा हत्या कांड केस में जानकारी लेने विधायक रामकुमार टोप्पो समर्थको के साथ पहुंचे थाना…

मो हदीस सीतापुर :-  संदीप लकड़ा हत्या कांड को लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है ,शव मिलने के हफ्ताभर बाद भी सर्व आदिवासी समाज और मृतक के परिजन ने अब तक उसका शव नहीं लिया है। जो अभी भी अंबिकापुर के जिला चिकित्सालय के शवगृह में रखा हुआ है।
इस मामले को लेकर सर्व आदिवासी समाज द्वारा समय समय पर धरना , चकाजाम,और आंदोलन आदि किया गया। किंतु आज से उन्होंने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दिया है।
इस मामले को लेकर सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो मृतक के परिजन को न्याय दिलाने के हक मे आगे बढ़ रहे है,और लगातार इस केस के बारे में जानकारी ले रहे है।


आज विधायक रामकुमार टोप्पो ने अपने विधानसभा क्षेत्र के समस्त भाजपा नेता, कार्यकर्ता, पदाधिकारी और सैकड़ो सदस्यों के साथ सांस्कृतिक भवन में सभा करने के उपरांत इस हत्या के मामले में जानकारी लेने थाना पहुंचे। जहां एडिशनल एसपी के साथ भाजपा के पदाधिकारी और विधायक ने चर्चा कर ,इस केस के संबंध में जानकारी मांगी ।तथा उन्होंने कहा कि एक हफ्ता गुजर जाने के बाद भी इस केस का मुख्य आरोपी अभिषेक पांडे को पुलिस ने अब तक पकड़ने मे नाकाम है ।पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए क्या किया जा रहा है इसकी जानकारी हमें दे।
इस केस की जांच में पूरी पारदर्शिता होनी चाहिए पुलिस टीम जो भी इस केस के मामले में कार्रवाई कर रही है जो भी जानकारी देने लायक हैं उसे पत्रकारों के माध्यम से जनता को अपडेट करते देते रहे।
विधायक श्री टोप्पो ने कहा कि इस मामले में जो पुलिस वाले दोषी पाए गए हैं उनके ऊपर जांच उपरांत कठोर कार्रवाई की जाए साथ ही अगर अन्य लोग भी इस अपराध में सहायता किए हैं या संलिप्त है उनके ऊपर भी जांच कर करवाई करावे।
सीतापुर विधायक ने कहा कि एक हफ्ते से मृतक का शव पड़ा हुआ है परंतु आप लोगों ने इसके शव को परिजन तक पहुंचाने के लिए क्या पहल किया है,इसकी जानकारी दे।
विधायक रामकुमार टोप्पो ने चर्चा के दौरान कहा कि
यह एक गंभीर और दुख देने वाला घटना है,इस अपराध में शामिल हर एक व्यक्ति को सजा मिलेगी,,
आज हमने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सीतापुर थाने से जानकारी मांगी है।
सरगुजा के एडिशनल एसपी ने हम से कहा है कि उनके द्वारा इस मामले की जांच पूरी पारदर्शिता से की जाएगी,,
और इस मामले के मुख्य आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा,,
और अन्य जो भी लोग इस मामले में संलिप्त होंगे उन पर भी कठोर कार्रवाई करेगें।

Related Articles

Back to top button