डकैती की घटना एवं चोरी की घटना को लेकर सर्राफा संघ छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री से मिला …

अम्बिकापुर :- सराफा एसोसिएशन के संरक्षक एवं सरगुजा संभाग के प्रमुख के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल श्री सुरेश सोनी वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री रंजीत सोनी सरगुजा जिला प्रभारी महामंत्री अंबिकापुर राजू सोनी महामंत्री श्री कृष्णा सोनी कोषाध्यक्ष श्री रविंद्र सोनी कोषाध्यक्ष श्री बलराम सोनी उपाध्यक्ष ने माननीय उप मुख्यमंत्री गृह मंत्री छत्तीसगढ़ शासन से मुलाकात की रामानुजगंज में राजेश ज्वेलर्स के संचालक राजेश सोनी के यहां 5 करोड़ की डकैती हुई उसके संबंध में जानकारी दी
इस प्रकरण में अभिलंब कार्रवाई की मांग की गई है
सरगुजा संभाग में आठ वारदात हुई थी पांच चोरी तीन उठाईगिरी सराफा की दुकानदारों में हुई जिसमें से एक चोरी दो उठाईगिरी का प्रकरण सॉल्व हुआ बाकी अभी तक शेष मामलों में कोई कार्रवाई नहीं हुई ।
मंत्री से निवेदन किया गया इन सभी मामलों में अभिलंब कार्रवाई हो अपराधी पकड़े जाएं समान की बरामदगी हो । सराफा परिवार पूरे संभाग में दहशत में है ।
उप मुख्यमंत्री गृहमंत्री ने आश्वस्त किया की इन सभी प्रकरण में अबीलंब कार्रवाई होगी आप निश्चिंत रहें डकैती के प्रकरण में पूरा प्रशासन लगा है इसमें भी हमें सफलता बहुत जल्दी मिलेगी ।





