रणजी टीम में सीतापुर के राहुल प्रधान का चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर…

शैलेश बाबा के मार्गदर्शन और निरंतर अभ्यास से मिली सफलता…
मो.हदीस,सीतापुर :- ग्राम चलता निवासी होनहार क्रिकेट खिलाड़ी राहुल प्रधान, पिता घनश्याम प्रधान का चयन छत्तीसगढ़ रणजी क्रिकेट टीम में हुआ है। राहुल की इस उपलब्धि से क्षेत्र के खेलप्रेमियों, परिजनों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर है।
राहुल ने अपनी क्रिकेट यात्रा की शुरुआत शैलेश बाबा के मार्गदर्शन में की। शैलेश बाबा ने शुरुआती दौर में उन्हें प्रोत्साहित करने के साथ अभ्यास के लिए आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध कराईं। राहुल के घर पर नियमित अभ्यास के लिए नेट लगवाने में भी उन्होंने सहयोग किया, जिससे राहुल को अपनी प्रतिभा निखारने का बेहतर अवसर मिला।

राहुल की मेहनत, लगन और निरंतर अभ्यास का परिणाम अब रणजी टीम में चयन के रूप में सामने आया है। उनकी सफलता से क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों में भी उत्साह का संचार हुआ है।
राहुल के चयन पर परिजनों, मित्रों, प्रशिक्षकों और खेलप्रेमियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।



