मृतक संदीप लकड़ा के परिजनों की मदद करने के बजाय, विधायक द्वारा किया गया दुर्व्यवहार बेहद दुर्भाग्यपूर्ण – पूर्व मंत्री अमरजीत भगत…

मो० हदीस,सीतापुर :- पूर्व में हुए अमीषा भगत हत्या कांड को लेकर विधायक रामकुमार टोप्पो द्वारा कि गयी बयान बाजी का पलटवार करते हुऐ पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने मौजूदा विधायक पर मृतक संदीप लकडा के पीड़ित परिजनों के साथ दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए प्रतिक्रिया व्यक्त कर इसे दुर्भाग्यपूर्ण कहा। साथ ही कहा कि जनता की समस्याओं को नज़रअंदाज़ करना और उनके साथ अभद्र व्यवहार करना किसी भी जनप्रतिनिधि को शोभा नहीं देता। इस प्रकार के व्यवहार का जवाब जनता ही देगी।
अगर मौजूदा विधायक को शोषितों, पीड़ित परिजनों, और असहायों के साथ खड़ा होना राजनीति लगता है, तो हम चाहते हैं कि वो राजनीति के लिए ही सही, इनके साथ खड़े हों और मदद करें। क्योंकि जहाँ भी अन्याय होगा, हम उसके खिलाफ डटकर खड़े रहेंगे।
सीतापुर के लोग सिर्फ मतदाता नहीं, हमारा परिवार हैं। इनके सुख में हम ढोलक बजाएंगे, और दुःख में सरकार को सड़कों पर लाएंगे। ये लड़ाई सिर्फ सत्ता की नहीं, न्याय और अधिकार की
मुझ पर आरोप लगाने वालों से कहना है, पहले अपनी जानकारी पुख्ता करें! सीतापुर का हर बच्चा जानता है कि मेरे कार्यकाल में मैंने हमेशा गलत के खिलाफ आवाज़ उठाई है।
वर्तमान विधायक का काम और रवैया सबके सामने है, लेकिन सच्चाई को दबाया नहीं जा सकता। जनसेवा का जो रास्ता मैंने अपनाया, वो हर हाल में जारी रहेगा! जनता की आवाज़ बनकर, गलत के खिलाफ खड़े होने का हौंसला आज भी वैसा ही है।





