अंबिकापुरछत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

सेवा कार्य के साथ मनाया गया पीएम मोदी का जन्मदिन…

पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा कार्य, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान…

मो.हदीस,सीतापुर :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को सीतापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सेवा एवं जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए। भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने रक्तदान शिविर में सहभागिता करते हुए जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्तदान किया।


इस अवसर पर सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य का हाल जाना तथा मरीजों और उनके परिजनों को फल वितरित किए। विधायक ने उपचार एवं स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर मरीजों से जानकारी भी ली।
विधायक ने अस्पताल के शिशु वार्ड का निरीक्षण करते हुए वहां उपलब्ध सुविधाओं और मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने अस्पताल परिसर में आयोजित रक्तदान शिविर का जायजा लिया और रक्तदान कर रहे युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के दौरान सेवा कार्य के माध्यम से जरूरतमंदों की सहायता का संदेश दिया गया।

Related Articles

Back to top button