प्रसिद्ध यशोदा हॉस्पिटल हैदराबाद में अंबिकापुर में उन्नत हृदय एवं नवजात शिशु देखभाल की प्रस्तुत की विशेषज्ञता…

अंबिकापुर छत्तीसगढ़ :- यशोदा हॉस्पिटल हैदराबाद ने प्रेस क्लब के सहयोग से होटल माखन बिहार एमजी रोड अंबिकापुर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया, इसका उद्देश्य क्षेत्र में उन्नत हृदय बाल चिकित्सा एवं नवजात शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की बढ़ती आवश्यकता पर चर्चा करना था।
प्रेस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उपस्थित यशोदा हॉस्पिटल हैदराबाद के मार्केटिंग एजीएम शेख नसरुद्दीन एवं असिस्टेंट मैनेजर बिजनेस ऑपरेशंस रवि शंकर यादव ने बताया कि यशोदा अस्पताल द्वारा मरीज को अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधा एवं विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहे हैं।

इस दौरान यशोदा हॉस्पिटल के वरिष्ठ विशेषज्ञों ने आधुनिक उपचार पद्धतियों तथा समय पर विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होने के महत्व पर अपने विचार साझा किया।
इस अवसर पर डॉक्टर एसबीआई बैंगल रेड्डी (एमबीबीएस एमएस एमसीएच) सीनियर कार्डियो ने कहा कि ह्रदय सर्जरी और क्रिटिकल केयर में हुई प्रगति से जटिल हृदय रोगों के उपचार के परिणाम में काफी सुधार हुआ है उन्होंने कहा कि समय पर बीमारी की पहचान उचित समय पर रेफरल और अनुभवी मल्टी डिसीप्लिनरी टीम की उपलब्धता विशेष रूप से उन मरीजों के लिए महत्वपूर्ण है जिन्हें विशेषज्ञ हृदय उपचार की आवश्यकता होती है।
डॉक्टर निरंजन n (एमडी पीडियाट्रिक्स) ने नवजात एवं बाल चिकित्सा की विशेष देखभाल के महत्व पर प्रकाश डाला उन्होंने कहा कि विशेष देखभाल की आवश्यकता वाले नवजात शिशु के जीवन के शुरुआती कुछ घंटे और दिन बेहद महत्वपूर्ण होते हैं जटिलताओं की शीघ्र पहचान, जागरूकता और उन्नत नवजात देखभाल तक पहुंच से नवजात शिशुओं के उपचार परिणाम में सुधार किया जा सकता है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मीडिया प्रतिनिधियों को विशेषज्ञ डॉक्टर से बातचीत करने और कार्डियक सर्जरी पीडियाट्रिक केयर नियोनाटोलॉजी में हो रहे नवीनतम विकास को समझने का अवसर मिला। यशोदा हॉस्पिटल विभिन्न चिकित्सा विशेषज्ञाताओं में उन्नत चिकित्सा विशेषज्ञता तकनीक आधारित उपचार और मल्टी डिसीप्लिनरी चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने पर निरंतर ध्यान केंद्रित कर रहा है।



