मध्य प्रदेश

सड़क हादसे में मासूम सहित दो की दर्दनाक मौत, सरई में हाइवा ने किशोर को ,तो बरगवां में बस ने मासूम को कुचला…

सिंगरौली- जिले के बरगवां थाना क्षेत्रान्तर्गत बड़ोखर तिराहा पर दोपहर 2 बजे जहां पाठक यात्री बस ने मासूम को कुचल दिया, तो वही सरई थाना क्षेत्र के ईटमा चौराहे पर बेलगाम हाइवा ने जिला मुख्यालय वैढन से कक्षा 10 वी परीक्षा देकर वापस जा रहे मोटरसायकल सवार छात्र को कुचल दिया। दोनों हादसों में मृतकों के सिर के चिथड़े उड़ गए हैं।

बरगवां थाना क्षेत्र के बड़ोखर दुर्घटना की जानकारी में टी आई आर पी सिंह ने बताया कि मृतक अरुण बसोर पुत्र श्रीलाल बसोर उम्र 5 वर्ष निवासी धरसड़ा अपने माता -पिता के साथ बरगवां से वापस अपने घर जा रहा था कि जैसे ही बड़ोखर तिराहे पर पहुंचता है कि मोरवा से बरगवां की तरफ जा रहे पाठक यात्री बस क्रमांक MP66 T 0269 के चालक ने मोटरसायकल को टक्कर मार दिया। टक्कर के बाद मोटरसायकल सवार माता-पिता कुछ दूर फेंका गए जबकि मासूम का सिर बस के चक्के के नीचे आ गया और उसके सिर के चिथड़े उड़ गये।
दूसरी घटना सरई थाना क्षेत्र के ग्राम ईटमा तिराहा की जिसकी जानकारी में टी आई अभिषेक सिंह परिहार ने बताया कि मृतक अनुज कुमार जायसवाल पुत्र शिवनाथ उम्र 16 वर्ष निवासी चमारी डोल जिला मुख्यालय वैढन से कक्षा 10 वी का परीक्षा देकर मोटरसायकल क्रमांक MP 53 MB 9630 से वापस अपने घर जा रहा था कि जैसे ही थाना क्षेत्र के ईटमा तिराहा पहुंचता है कि विपरीत दिशा से आ रहे बेलगाम हाइवा क्रमांक MP 66 H 1189 के चालक ने लापरवाह तरीके से ड्राइविंग करते हुए सामने से टक्कर मार मोटरसायकल सहित छात्र को रौंद दिया। हादसे में हेलमेट पहने हुए छात्र के सिर के चिथड़े उड़ गए। दोनों घटनाओं में चालक वाहन छोड़ फरार हो गए । पुलिस वाहनों को जप्त कर मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button