अंबिकापुर

कुंवरपुर जलाशय अब केवल पिकनिक पॉइंट रह गया है,देखिए ये रिपोर्ट…

लखनपुर प्रिंस सोनी- कुंवरपुर डैम का हालत देखकर खुद के ऊपर विश्वास नहीं होता है कि इस डैम का उद्घाटन पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी जी के द्वारा हुआ था, इस डैम का जब उद्घाटन हुआ था तो क्षेत्रवासी लंबे सपने संजो रखे थे लेकिन आज स्थिति बहुत ही खराब है, वहां का पानी डेम से निकलते ही 5 Km दूर ज्यादा से ज्यादा कंचन पुर ही पहुंच पाता है, डैम का नहर लाइन तो गुमगरा तक बना है लेकिन मात्र शो पीस का काम कर रहा है डैम में एक भी कर्मचारी नजर नहीं आते,वहां पर एक पार्क भी बना है लेकिन अब वो सिर्फ अपनी दुर्दशा पर रो रहा है,सिर्फ एक रेस्ट हाउस बचा है,जो अपने होने का एहसास कराता है।पहले यह डैम कि छत्तीसगढ़ के बड़े डैमो में गिनती आती थी लेकिन आज अपनी स्थिति पर रो रहा है।नहर से पानी निकलते ही वह बिलासपुर रोड को छूता है जहां आपको दर्जनों की संख्या में गाडी हमेशा मिल जाएंगी वे अपनी गाड़ियों को धोने एवं नहाने खाने में मस्त रहते हैं उनको इतना ध्यान ही नहीं रहता कि उनकी गाड़ी रोड से लगी हुई है और आने जाने वालों को तकलीफ के साथ दुर्घटना होने की आशंका है।स्वर्गीय इंदिरा गांधी ने सपनों में भी नहीं सोचा होगा कि मैं जिस नहर का उद्घाटन कर रही हूँ उसकी स्थिति शायद ऐसी होगी कि किसान नहर में पानी का इंतजार करते रहते हों, और उन्हें कभी अपने मवेशियों को पिलाने का पानी भी नहीं मिलता हों,हाँ इतना जरूर है कि आपको लगभग प्रति दिन दो चार ग्रुप पिकनिक मनाते हुए अवश्य दिखाई दे देंगे।

Related Articles

Back to top button