बलरामपुर

यहां पढ़ें बलरामपुर के समाचार,कलेक्टर ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण…

अनिल सोनी,बलरामपुर- लोक सुराज अभियान के तहत् कलेक्टर अवनीश कुमार शरण ने 26 मार्च को विकासखण्ड वाड्रफनगर के ग्राम पंचायत चलगली समाधान शिविर में शामिल हुये। उन्होंने इस दौरान चलगली के कन्या आश्रम तथा बालक छात्रावास, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं वाड्रफनगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण कर वस्तु-स्थिति का जायजा लिया।

कलेक्टर अवनीश कुमार शरण ने कन्या आश्रम पहुंचकर वहां के बच्चों से मुलाकात की एवं उनके पढ़ाई व समस्याओं के बारे में जानकरी ली। उन्होंने बच्चों से कक्षा के दिवारों पर लगे महापुरूषों के छायाचित्रों के नाम व पहाड़ा पूछा। कलेक्टर ने सभी बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने को कहा, साथ ही आश्रम में मीनू के अनुसार भोजन मिलता है या नहीं, इसके संबंध में बच्चों से पूछताछ की। कलेक्टर ने छात्रावास अधीक्षक से बच्चों को मीनू के अनुरूप प्रतिदिन भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। कलेकटर ने आश्रम परिसर में निर्माणाधीन किचन शेड सह भोजनालय के निर्माण कार्य को देखा एवं निर्माण एजेन्सी को गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने के निर्देश दिये। छात्रावास अधीक्षिका ने छात्रावास प्रांगण के ऊपर जो 11 के.व्ही. का विद्युत लाईन गया है, उसे अन्यत्र परिवर्तित करने का अनुरोध किया। कलेक्टर ने विद्युत विभाग के अधिकारी से इसके परिवर्तित करने में होने वाले खर्च का प्रस्ताव तैयार कर शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। चर्चा के दौरान आश्रम के छात्राओं ने कलेक्टर से सांस्कृतिक कार्यक्रम हेतु वाद्ययंत्र की मांग की। कलेक्टर ने शिक्षा विभाग के अधिकारी से छात्रों को वाद्ययंत्र उपलब्ध कराने को कहा।

चलगली के बालक छात्रावास में कलेक्टर ने वहां की व्यवस्था को देखा व बच्चों से उनकी पढ़ाई व समस्याओं के संबंध में पूछताछ की। छात्रावास अधीक्षक ने बताया कि 20 सीटर छात्रावास भवन में 50 से अधिक बच्चे होने पर सोने की व्यवस्था में परेशानी हो रही है, उन्होंने कलेक्टर से अतिरिक्त कक्ष की मांग की। कलेक्टर ने छात्रावास परिसर का अवलोकन कर अतिरिक्त कक्ष निर्माण हेतु प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के अधिकारी को दिये।

कलेक्टर द्वारा उप स्वास्थ्य केन्द्र एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण…
चलगली प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंकर कलेक्टर अवनीश कुमार शरण ने नवनिर्मित अतिरिक्त कक्ष का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित निर्माण एजेन्सी से शीघ्र शेष कार्य पूर्ण कर स्वास्थ्य विभाग को हैण्डओवर करने के निर्देश दिये। इस दौरान कलेक्टर ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण कर संस्थागत् प्रसव के बारे में जानकारी ली। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र वाड्रफनगर में कलेक्टर ने एन.आर.सी. सेन्टर का आकस्मिक निरीक्षण कर वहां भर्ती किये गये कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य सुधार एवं बच्चों को दी जाने वाली पौष्टिक आहार के संबंध में बच्चों के माताओं से जानकारी ली। कलेक्टर द्वारा महिला व पुरूष वार्ड, प्रसुति कक्ष, ड्रेसिंग रूम, कम्प्यूटर कक्ष का निरीक्षण किया गया। कलेक्टर ने प्रसुति कक्ष साफ-सफाई न होने पर नाराजगी व्यक्त की तथा संबंधित अधिकारियों को प्रसुति कक्ष को साफ-सुथरा रखने के निर्देश दिये। स्टोर रूम में कलेक्टर ने स्टोर प्रभारी से दवाई की उपलब्धता की जानकारी ली। कलेक्टर अवनीश कुमार शरण ने स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती मरीजों से भोजन व्यवस्था ठीक है या नहीं, मरीजों को दवाई स्वास्थ्य केन्द्र में दी जा रही है या नहीं, इस संबंध में पूछताछ की। कलेक्टर ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनिल सिदार को समय-समय पर स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक निरीक्षण करने के निर्देश दिये।

सांसद ने किया ककना को आदर्श ग्राम विकसित करने की घोषणा…
समाधान शिविर ककना में 885 आवेदनों का निराकरण…
बलरामपुर- लोक सुराज अभियान के तहत् आज विकासखण्ड राजपुर के ग्राम पंचायत ककना में आयोजित समाधान शिविर का लोकसभा सांसद कमलभान सिंह ने आकस्मिक निरीक्षण कर वस्तु-स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना एवं संबंधित अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिये। सांसद ने ग्राम पंचायत ककना को आदर्श ग्राम पंचायत के रूप विकसित करने की घोषणा की। समाधान शिविर में 885 प्राप्त आवेदनों के निराकरण की स्थिति से ग्रामीणों को अवगत कराया गया।
समाधान शिविर में सांसद कमलभान सिंह ने कहा कि प्रदेश में शासन एवं प्रशासन के द्वारा समाधान शिविर का आयोजन किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को शासन की योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं एवं उनकी समस्याओं का निराकरण हो रहा है या नहीं, इसे देखने के लिए ग्राम पंचायत ककना में शिविर आयोजित है। उन्होंने पहाड़ी कोरवाओं के अधिक बिजली बिल को माफ करने के लिए कलेक्टर अवनीश कुमार शरण को धन्यवाद ज्ञापित किये। सांसद श्री सिंह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री द्वारा कई महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित किये जा रहे हैं, जिसका लाभ आप लोगों को लेना है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत् गरीब परिवारों को रसोई गैस एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत् पक्का मकान का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने ग्राम पंचायत ककना को आदर्श ग्राम पंचायत के रूप विकसित करने की घोषणा की।

कलेक्टर अवनीश कुमार शरण विभागीय स्टाॅल का अवलोकन कर ग्रामीणों से रूबरू हुये। उन्होंने ग्रामीणों से उप स्वास्थ्य केन्द्र आरा के साफ-सफाई तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बरियों में डाॅक्टर तथा उप स्वास्थ्य केन्द्र में ए.एन.एम. रहती हैं या नहीं, इस संबंध में पूछताछ की। कलेक्टर ने ग्राम पंचायत सचिवों से व्ही.एल.ई. द्वारा श्रमिकों के पंजीयन तथा उनका बीमा हुआ है या नहीं, की जानकारी ली। उन्होंने खाद्य अधिकारी से नवीन राशन कार्ड जारी करने, नया नाम जोड़ने के संबंध में तथा ग्राम पंचायत सिधमा में नल-जल योजना की वस्तु स्थिति की जानकारी लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारी से ली। कलेक्टर ने पहाड़ी के जनजाति के लोगों का बिजली बिल 40 यूनिट से अधिक जलने पर मीटर रीडिंग कराने के निर्देश विद्युत विभाग के अधिकारी को दिये।

समाधान शिविर में खाद्य विभाग द्वारा हितग्राहियों नवीन राशन कार्ड, समाज कल्याण विभाग द्वारा राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना के तहत् हितग्राहियों को 20-20 हजार रूपये का चेक, स्वास्थ्य विभाग द्वारा जननी सुरक्षा योजना के हितग्राहियों को सहायता राशि चेक का वितरण क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के द्वारा किया गया ।
इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष शंकरगढ उद्देश्वरी पैकरा, जिला पंचायत सदस्य शशिकला भगत, एस.डी.एम. शिवकुमार बनर्जी, जनपद सी.ई.ओ. प्रवेश पैकरा, डिप्टी कलेक्टर ज्योति बी. बैरागी एवं क्षेत्र जनप्रतिनिधि तथा जिला व खण्ड स्तरीय अधिकारी सहित ग्रामीणजन उपस्थित थे।
समाधान शिविर त्रिकुण्डा में 1424 एवं तातापानी में 900 समस्याओं का हुआ निराकरण…
बलरामपुर- लोक सुराज अभियान के तहत् 27 मार्च को आयोजित समाधान शिविर में विकासखण्ड रामचन्द्रपुर के ग्राम पंचायत त्रिकुण्डा में 1424 एवं विकासखण्ड बलरामपुर के तातापानी में आयोजित शिविर में 900 मांग एवं शिकायत से संबंधित आम लोगों से प्राप्त हुए आवेदनों का शिविर स्थल पर समाधान कारक निराकरण की जानकारी दी गई।
विकासखण्ड रामचन्द्रपुर के ग्राम पंचायत त्रिकुण्डा में आयोजित शिविर में खाद्य विभाग द्वारा पात्र हितग्राहियों को उज्ज्वला योजना के तहत् रसोई गैस, कृषि विभाग द्वारा स्प्रींकलर, समाज कल्याण विभाग द्वारा राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना के तहत् हितग्राहियों को 20-20 हजार रूपये का चेक का वितरण किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गर्भवती माताओं का गोद भराई का रस्म एवं 06 माह तक के नन्हें-मुन्हें बच्चों का अन्नप्रासन्न ग्रहण जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा कराया गया।
विकासखण्ड बलरामपुर के ग्राम पंचायत तातापानी में आयोजित शिविर में खाद्य विभाग द्वारा पात्र हितग्राहियों को उज्ज्वला योजना के तहत् रसोई गैस, नवीन राशन कार्ड, समाज कल्याण विभाग द्वारा राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना के तहत् हितग्राहियों को 20-20 हजार रूपये का चेक वितरण हितग्राहियों को किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गर्भवती माताओं का गोद भराई का रस्म जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा कराया गया।
ग्राम पंचायत त्रिकुण्डा शिविर में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शिव अनंत तायल, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के. विजय दयाराम, जिला पंचायत सदस्य तारावती सिंह, जनपद अध्यक्ष इन्द्री आयाम, जनपद सी.ई.ओ. डाॅ. महेन्द्र सिंह मरकाम, विकासखण्ड बलरामपुर के ग्राम पंचायत तातापानी में आयोजित शिविर में जिला पंचायत सदस्य धीरज सिंहदेव, विनय पैकरा, जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष सरोज गुप्ता, नगर पालिका बलरामपुर के उपाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह, क्षेत्र के निर्वाचित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी सहित ग्रामीणजन उपस्थित थे।
पेण्डारी, कमारी एवं जवाहरनगर में समाधान शिविर 28 मार्च को…
बलरामपुर- लोक सुराज अभियान 2018 के तृतीय चरण के तहत् आज 28 मार्च 2018 को विकासखण्ड वाड्रफनगर के ग्राम पंचायत पेण्डारी, विकासखण्ड शंकरगढ़ के ग्राम पंचायत कमारी एवं विकासखण्ड कुसमी के ग्राम पंचायत जवाहरनगर में प्रातः 9.00 बजे से दोपहर 2.00 बजे तक समाधान शिविर आयोजित किया गया है।
विकासखण्ड वाड्रफनगर के ग्राम पंचायत पेण्डारी में आयोजित शिविर में पशुपतिपुर, ककनेशा, कोल्हुआ, मिथिलापुर, पेण्डारी, कोटराही, रूपपुर, रामनगर, सरूवत, बाजरा, विकासखण्ड शंकरगढ़ के ग्राम पंचायत कमारी में आयोजित शिविर में दोहना, मुरका, कमारी, लोधी, सरगवां, सरिमा, सिहार, डिपाडीहखुर्द, जगीमा, विकासखण्ड कुसमी के ग्राम पंचायत जवाहरनगर में आयोजित शिविर में कोरंधा, जवाहरनगर, श्रीकोट, सुरबेना, खजुरी, कमलापुर, प्रेमनगर, हंसपुर सम्मिलित होंगे। इस समाधान शिविर में ग्रामीणों को उनके द्वारा दिये गये आवेदनों के निराकरण की जानकारी दी जाएगी।
276 सेंटर में प्रषिक्षण के लिए 46 हजार ने कराया पंजीयन…
बलरामपुर- प्रधानमंत्री ग्रामीण साक्षरता अभियान के तहत ग्रामीणो को आॅनलाइ्र्रन ट्रांजेक्षन एवं कम्प्यूटर में डिजीटल उपकरणों की जानकारी देने के लिए जिले में 276 सेंटर खोला गया है।
जिले में ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोगों को कम्प्यूटर, स्मार्टफोन और टेबलेट एवं अन्य डिजीटल उपकरणों की जानकारी देने के लिए शासन की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजीटल साक्षरता अभियान के तहत् ग्रामीणों अब तक 46 हजार 20 विद्यार्थियों का आॅनलाईन रजिस्ट्रेषन किया जा चुका है, जिसमें 40 हजार 460 लोगों को प्रशिक्षण दिया गया है। इस अभियान के तहत् गांव के 19 हजार 979 ग्रामीण विद्यार्थियों का आॅनलाईन परीक्षा भी दिलाया गया है, जिसमें 19 हजार 198 इस परीक्षा में उत्तीर्ण हुए सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों को डिजीटल सर्टिफिकेट दिया गया। इस अभियान में सभी आंगनबाडी कार्यकर्ता, मितानिन, प्रेरक एवं उचित मूल्य दूकान की संचालक एवं नवसाक्षर को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ग्राम पंचायत जतरो के सुजित कुमार गुप्ता और रोहित कुमार गुप्ता ने बताया की अब अपने व्यवसाय में आॅनलाईन डिजीटल लेनदेन और डाटाबेस तैयार करना सीख चुके है, वहीं ग्राम के महिलाएं भी इस योजना से कम्प्यूटर के महत्व को समझ रहे है, संस्था में प्रोजेक्टर के माध्यम से परीक्षार्थी प्रजेन्टेषन भी दे पा रहे हैं, सीएससी कर्मचारियों ने बताया की ग्राम डिजीटल साक्षर बनाने में व्हीएलई का योगदान लिया जा रहा है। उतीर्ण परीक्षार्थी आॅनलाईन कम्प्यूटर-डिजीटल के लेनदेन सुविधा का लाभ उठा रहे है, जिला षिक्षा सलाहकार बलरामपुर दीपक मिश्रा ने इस अभियान में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जुड़कर लाभ लेने की बात कहीं है ।

Related Articles

Back to top button