अंबिकापुरछत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

संदीप हत्या कांड को लेकर सर्व आदिवासी समुदाय का अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरू…


मो हदीस सीतापुर :- बेलजोरा निवासी राज मिस्त्री संदीप लकडा का ठेकेदार अभिषेक पांडे व उनके साथियो द्वारा कि गयी जघन्य हत्या के विरोध मे अपनी मांगो को लेकर सर्व आदिवासी समुदाय द्वारा आज से अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरू कर दिया गया है।
गौरतलब है कि विगत तीन माह पूर्व बेलजोरा निवासी राज मिस्त्री संदीप लकडा का ठेकेदार अभिषेक पांडे व उनके अन्य साथियो द्वारा दृश्यम फ़िल्मी अंदाज मे हत्या कर 15 फिट गहरे नीव मे दफना कर उसके ऊपर पानी टंकी का निर्माण कर दिया गया था। इस पूरे मामले का पर्दाफाश तब हुआ जब सर्व आदिवासी समाज ने अपना मोर्चा खोला और थाने का घेराव सहित आंदोलन का रुख अख्तियार किया। जिससे पूरे पुलिस प्रशासन हरकत मे आयी और नये सिरे से जांच अधिकारी बैठा कर पूरे मामले कि छानबीन शुरू हुआ। पुलिस कि जांच जैसे जैसे आगे बढ़ती रही वैसे वैसे हत्या का मामला परत दर परत खुलता चला गया।अंत मे आरोपियों के निशान देही पर मैनपाट के लूरैना गांव मे नव निर्मित पानी टंकी ढहाकर उसके 15 फिट नीचे खुदाई कर मृतक संदीप लकडा का शव कंकाल के रूप मे पुलिस ने बरामद किया। इस हत्या कांड मे शामिल अब तक 5 आरोपियों को पुलिस मे गिरफ्तार कर लिया है वही मुख्य आरोपी ठेकेदार अभिषेक पांडे पुलिस पकड़ से बाहर है। इस मामले मे सर्व आदिवासी समाज ने मृतक संदीप लकडा का शव लेने से इंकार कर दिया और उन्होंने सभी आरोपियों कि गिरफ्तारी सहित मृतक के परिजनों को दो करोड़ रु मुआवजा ,मृतक के पत्नी को सरकारी नौकरी ,तथा इस अपराध मे संलिप्त पुलिस कर्मियों को निलंबित कर उनके ऊपर एफ आई आर दर्ज करने कि माँग रखा जो पूरी होने पर ही संदीप लकडा का शव लेने की बात कहीं। जिससे अब तक मृतक संदीप लकडा का शव मॉर्चुरी मे रखा है। इन सभी मांगो को लेकर आज से सर्व आदिवासी समाज अनिश्चित कालीन हड़ताल पर बैठ गए है। और उनका कहना है कि जब तक उनके मांगो को पूरा नहीं किया जाता ये हड़ताल जारी रहेगा।
इस हड़ताल मे सर्व आदिवासी समाज के पदाधिकारी सहित पीड़ित परिवार के साथ काफी संख्या मे आदिवासी महिला पुरुष शामिल है।

Related Articles

Back to top button