छत्तीसगढ़बलरामपुरसरगुजा संभाग

रामानुजगंज के ज्वेलरी शॉप में दिनदहाड़े हुई भीषण लूट.. संचालक राजेश सोनी के साथ की मारपीट…

बलरामपुर/रामानुजगंज :- बलरामपुर जिले के रामानुजगंज स्थित राजेश ज्वेलर्स में आज बुधवार को दिनदहाड़े लूट की एक बड़ी घटना सामने आई। तीन हथियारबंद अज्ञात लुटेरे बाइक से ज्वेलर्स की दुकान पर पहुंचे और दुकान संचालक पर हमला कर दुकान में लूटपाट की। लुटेरे सोने-चांदी के जेवरात और नकदी लेकर मौके से फरार हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही रामानुजगंज थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से लुटेरों की पहचान करने में जुटी है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। इस मामले में लुटेरों की तलाश जारी है।जानकारी के मुताबिक, रामानुजगंज नगर पालिका चौक में राजेश ज्वेलर्स नाम से दुकान है। दोपहर 1.50 बजे बाइक में सवार होकर तीन युवक पहुंचे थे। दुकान अंदर घुसकर उन्होंने कट्टा निकाल लिया और संचालक राजेश सोनी सहित कर्मचारियों को कब्जे में लिया।

बदमाशों ने कट्टे की बट से राजेश सोनी पर हमला किया और दुकान सहित लॉकर मे रखे सोने के जेवरात निकलवाए। इसके बाद सभी जेवरात को बैग में डालकर बदमाश बाइक से फरार हो गए। लुटेरों ने पास ही एक मोची की दुकान के सामने बाइक खड़ी की थी। 15 मिनट के अंदर उन्होंने पूरी वारदात को अंजाम दिया।लुटेरों के भागने के बाद संचालक और कर्मचारियों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई। लुटेरों की तलाश में पुलिस टीम झारखंड की ओर भी भेजी गई है। फिलहाल लुटेरों का कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।

दुकान के संचालक राजेश सोनी वार्ड क्रमांक-8 के पार्षद भी हैं। रामानुजगंज में उनकी सबसे बड़ी ज्वेलरी शॉप है। राजेश सोनी ने ज्वेलरी शॉप की ब्रांच बलरामपुर में भी खोली है। वे बलरामपुर ज्वेलरी शॉप संभालते हैं। वहीं रामानुजगंज के ज्वेलरी शॉप का काम उनकी बहन सीमा सोनी देखती हैं।बलरामपुर SP राजेश अग्रवाल समेत कई पुलिस अफसर भी रामानुजगंज पहुंच गए हैं।और यहां से झारखंड के रमकंडा भी पहुंचे हैं।

SP ने झारखंड पुलिस अधिकारियों से बात की और आरोपियों को पकड़ने में सहयोग मांगा। एसपी ने कहा कि लुटेरों को पकड़ने विशेष टीम बनाई गई है। लुटेरों की तलाश में झारखंड के साथ छत्तीसगढ़ पुलिस टीम लगी हुई है।

Related Articles

Back to top button