अंबिकापुरछत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

नगर की पुनीत समीक्षा खलखो बनी सिविल जज, नगर एवं परिवार मे ख़ुशी की लहर..

सीतापुर :- छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग सिविल जज के परीक्षा में 17 वां रेंक हासिल कर नगर के पुनित समीक्षा खलखो सिविल जज बनी।इनकी सफलता से परिवार सहित नगर मे ख़ुशी कि लहर है।
पूर्व ज़िला पंचायत उपाध्यक्ष प्रभात खलखो एव श्यामा प्रसाद मुखर्जी महाविद्यालय कि प्रध्यापक श्रीमती स्नेहलता खलखो की बेटी पुनीत समीक्षा खलखो नगर के चाइल्ड एजुकेशन सेंटर से अपनी प्रारम्भिक शिक्षा प्राप्त कर , हिदायतुल्लाह नेशनल लॉ कॉलेज रायपुर से एल एल एम कर सिविल जज की तैयारी कर रही थी। किंतु प्रथम प्रयास मे वे असफल रही। वही दूसरे प्रयास मे उन्होंने 17 वां रेंक हासिल कर यह सफलता प्राप्त किया है। उन्होंने कहा की निरंतर प्रयास से हर एक विद्यार्थी अपने लक्ष्य को पा सकता है यदि वह हार ना मान,कड़ी मेहनत और सच्ची लगन से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है।
उन्होंने इस सफलता का श्रेय अपनी दृढ़ इच्छा शक्ति कड़ी मेहनत सहित माता पिता व गुरुजन को दिया हैं।

Related Articles

Back to top button