अंबिकापुरछत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा पर सीतापुर नगर भी हुआ भक्तिमय…

सीतापुर:- अयोध्या में हुए रामलला के प्राणप्रतिष्ठा के अवसर पर नगर सहित आस पास के क्षेत्र् मे उत्साह एवं भक्तिमय का वातावरण निर्मित था। वही श्री राम के जय घोष से पूरा नगर गूंजयमान रहा। नगर के हर चौक चौराहा भगवा रंग से सजाया गया था। वही सुबह से ही सभी मंदिरो पर पूजा अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान हो रहे थे, जहा भक्तों का तांता लगा रहा। मध्य नगरी चौक मे 65 फिट ऊँचा भगवान श्री राम का ध्वज लगाया गया । वही भगवान् श्री राम के भक्ति मे डूबे भक्तजनों ने लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में सवा लाख दीप प्रज्वलित कर श्री राम आगमन कि खुशिया मनाई। इस मौके पर गायत्री मंदिर ,दुर्गा मंदिर, महामाया मंदिर, हनुमान मंदिर,जयस्तंभ चौक दुर्गा पंडाल में भंडारे का आयोजन किया गया जहा काफी संख्या मे लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
रामलला के प्राणप्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण देखने के लिए चौक चौराहे सहित बस स्टैंड में एल ई डी लगाया गया था जिसे लोगो ने देखा। इस अवसर पर आदर्शनगर मंदिर, दुर्गा मंदिर ,से रामजानकी की झांकी के साथ शोभायात्रा बड़ी धूमधाम से निकाली गई जो श्री राम के नारे के साथ नगर भ्रमण किया गया जिस पर लोगो द्वारा पुष्पावर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। इस शोभायात्रा में काफी संख्या मे महिला पुरूष तथा बच्चे शामिल थे। वही रात को सभी भक्तो ने अपने अपने घरो मे दिए जलाये व पटाखे फोड़कर खुशिया मनाये।

Related Articles

Back to top button