छत्तीसगढ़महासमुंदरायपुर संभाग

देवी दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो से ट्रक की टक्कर में 10 की मौत, सभी श्रद्धालु छत्तीसगढ़ के…

महासमुंद :- महासमुन्द नुआपाड़ा क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात 1 बजे ट्रक और बोलेरो में हुई जबरदस्त भिड़ंत में बोलेरो में सवार 10 लोगों की मौत हो गई है।
ये सभी रात को कोमना स्थित माता के मंदिर से दर्शन कर वापस लौट रहे थे, तभी बोलेरो और ट्रक की आमने सामने जबरदस्त टक्कर हुई, जिससे इस हादसे में बल्दीडीह निवासी डॉ दिनेश डड़सेना व पत्नी चांदनी डड़सेना उनके दो बच्चे भारती, धन्नजय की मौत हो गयी। वहीं सांकरा भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरजीत सिंह पप्पू तथा बल्दीडीह के सरपंच पति मेघनाथ निषाद की भी हादसे में मौत हो गई।
वहीं अंसुला के मुकेश अग्रवाल, सांकरा के घनश्याम नेताम और उनकी बहन दिलेश्वरी नेताम की भी मौत हो गयी।
बताया जा रहा है कि बोलेरो में बलदीडीह के 5, सांकरा के 4 एंव अंसुला के 1 लोग सवार थे।
उक्त सभी मृतकों का नुआपाड़ा जिला अस्पताल में पीएम कराया जा रहा है। घटना की सूचना पर मृतकों के परिजन नुआपाड़ा के जिला अस्पताल पहुंच गए। जहां शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है। यहां छत्तीसगढ़ के केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त क्रेडा अध्यक्ष पुरंदर मिश्रा, उडीसा प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष एवं विधायक बंसत पंडा, महासमुंद जिला भाजपाध्यक्ष इंद्रजीत सिह गोल्डी, बागबाहरा जनपद उपाध्यक्ष भेखलाल साहू, बसना नगर पंचायत अध्यक्ष भाजपा नेता सम्पत अग्रवाल मौजूद हैं।

Related Articles

Back to top button