देश

झारसुगड़ा अंबिकापुर रेल लाइन बनाने की मांग उठी, केंद्रीय रेल मंत्री पियूष गोयल ने दिया भरोसा….

सुंदरगढ़ :- केंद्रीय रेल व कोयला मंत्री पीयूष गोयल के झारसुगुड़ा जिले के दौरे पर सुंदरगढ़ के भाजपा नेताओं ने सोमवार को उनसे मुलाकात की। इस मुलाकात में वर्ष 2012 में झारसुगुड़ा-अंबिकापुर रेल पथ योजना के लिये सर्वे होने के बाद भी काम शुरू न होने से इसे शुरू करने की मांग की। इसके अलावा एनटीपीसी दर्लीपाली, एमसीएल के लखनपुर, वसुंधरा व अन्य अंचलों के विस्थापितों की समस्या का समाधान करने का आग्रह भाजपाइयों ने केंद्रीय मंत्री से किया है। केंद्रीय मंत्री को इस आशय का ज्ञापन भी सौंपा गया है। इस ज्ञापन में खदान अंचल में होनेवाले प्रदूषण की रोकथाम के लिए प्रभावी पहल करने, झारसुगुड़ा-अंबिकापुर रेल पथ शुरू होने से ओडिशा समेत छत्तीसगढ के आदिवासी व अनुसूचित जाति बहुल अंचलों का विकास होने, दिल्ली की दूरी 200 किलोमीटर कम होने से लोगों का पैसा व समय बचने के साथ प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रोजगार मिलने की बात कही गई है। केंद्रीय मंत्री ने इसके प्रति ध्यान देने का भरोसा दिया है। एमसीएल व एनटीपीसी के विस्थापितों की समस्या का समाधान करने को लेकर दोनों कंपनियों के पदाधिकारियों को दिशा निर्देश देने की जानकारी केंद्रीय मंत्री ने दी। प्रतिनिधिमंडल में सुंदरगढ़ के युवा भाजपा नेता डॉ. हिमांशु षाड़ंगी, राष्ट्रीय जनजाति मोर्चा के सदस्य विश्वजीत तांती शामिल थे।

Related Articles

Back to top button