मुंबई
अंतिम यात्रा के दौरान चाँदनी का ट्रक सफेद फूलो से सजा था…

मुंबई- सदाबहार फिल्म अभिनेत्री श्रीदेवी आज सुपुर्द ए खाक हो जाएंगी। फिलहाल श्रीदेवी का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए मुंबई के सेलिब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब में रखा गया है। बता दें कि श्रीदेवी का शव लाए जाने के तुरंत बाद ही उनके फ़ैन्स अपनी चहेती अभिनेत्री के अंतिम दर्शन के लिए घर के बाहर इकट्ठा हो गए। पद्मश्री से सम्मानित अभिनेत्री श्रीदेवी का पार्थिव शरीर एक निजी विमान से मंगलवार रात 10 बजे मुंबई लाया गया। बोनी कपूर पत्नी के पार्थिव शरीर के साथ थे। उनके देवर व फिल्म अभिनेता अनिल कपूर मुंबई हवाईअड्डे पर पहुंचे। फिलहाल श्रीदेवी का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए मुंबई के सेलिब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब में रखा गया है।