एटीम बदलकर धोखाधड़ी करने वाला को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बलरामपुर,– दिनांक 2/12/2017 को बस स्टैंड के सामने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ATM में महिला आरक्षक सुखमनिया पैकरा से एटीएम कार्ड बदलकर (566000 ) पांच लाख 66 हजार निकाल कर धोखाधड़ी किया गया था जिसके बाद थाना बलरामपुर में सुख मनिया पैकरा ने लिखित शिकायत दर्ज की थी जिस पर थाना बलरामपुर ने अपराध क्रमांक 162 /2017 धारा 420 भा. द. वि. कायम किया था। प्रार्थी सुखमनीया ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके स्टेट बैंक खाते से 5 लाख 66 हजार रुपए निकाल लिए गए हैं तथा उसके पास जो ATM है वह ATM कार्ड किसी काम का नहीं है जिस पर पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध किया था पुलिस अधीक्षक बलरामपुर टी आर कोशीमा के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में अज्ञात आरोपी का पता तलाश की जा रही थी ATM में लगे सीसीटीवी फुटेज एवं मुखबिरों की सूचना के आधार पर बस स्टैंड बलरामपुर में संदिग्ध हालत में घूम रहे आरोपी सुल्तान सिंह पिता रामकिशन उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम पीपलथा थाना गढ़ी जिला जींद हरियाणा को गिरफ्तार कर आरोपी से धोखाधड़ी का नगदी रकम ₹ 5000 एवं दो atm कार्ड प्राप्त हुआ है।
आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एन एल घृतलहरे DSP अभिषेक झा थाना प्रभारी बलरामपुर शैलेंद्र सिंह ने पत्रकार वार्ता कर बताया कि 420 के मामले में अभी भी दो अन्य आरोपी अमरजीत एवं रमेश निवासी जिला हिसार एवं कैथल (हरियाणा )फरार हैं जिनका पता तलाश किया जा रहा है तीनो आरोपी हरियाणा के रहने वाले है जिसमे 2 आरोपियों की तलाश जारी है आरोपि को गिरफ्तार करने में थाना बलरामपुर के समस्त स्टाफ का योगदान रहा।



