देशबॉलीवुडमुंबई

कोरोना आम लोगों के लिए मुसीबत नहीं बलिक अभिनेत्रियों के लिए भी खासी मुसीबत है देखें ये खबर…

मुंबई वेब डेस्क / कोरोना वायरस के कहर से सिर्फ आम लोगों ही नहीं बल्कि फ़िल्मी अभिनेत्रियां भी परेशान हैं। आम आदमी को तो घरेलू काम काज की आदत होती है | लेकिन बॉलीवुड की अभिनेत्रियां इन दिनों घर में खूब पसीना बहा रही है | ये पसीना योगा या जिम में नहीं बल्कि रसोई घर में बह रहा है | दरअसल कोरोना वायरस से बचने के लिए अभिनेत्रियों ने खुद को घर में कैद कर लिया है। उनके घर में दस्तक देते ही नौकर चाकर भी अपने घरों में कैद हो गए है | दरअसल मुंबई समेत पुरे महाराष्ट्र में लॉक डाउन की स्थिति है | इसके चलते अभिनेत्रियों को ना तो होटल से खाना मुहैया हो पा रहा है और ना ही मुंबई के डिब्बे वालो से | यहाँ तक की साफ़ सफाई वाली काम काजी बाईया भी फुर्र हो गई है | आप समझ सकते है, फिर क्या हालत होगी इन अभिनेत्रियों की | हफ्ते भर से हसीनाओं का पसीना छूट रहा है |   

एक्ट्रेस और सांसद नुसरत जहां कोरोना वायरस के चलते कई दिनों से घर में बंद हैं। नुसरत ने अपने काम और शूटिंग से ब्रेक ले लिया है। हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर अपने फैंस को खास मैसेज दिया है।

Related Articles

Back to top button