सरगुजा की हरियाली पर लगी तस्करो की नजर, यूकेलिप्टस की आड़ में काट रहे इमारती पेड़, बेख़ौफ़ हो रहा परिवहन…

मो.हदीस -सीतापुर :- सरकार जहां एक ओर मां के नाम एक पेड़ लगाने का मुहिम चला कर देश की हरियाली बचाने में लगी है । वही दूसरी ओर लकड़ी तस्कर हरे भरे पेड़ों को काटकर क्षेत्र की हरियाली को समाप्त करने का काम बेखौफ होकर धड़ल्ले से कर रहे हैं। लम्बे समय से हो रहे इन लकड़ी तस्करी एवं परिवहन को रोकने में प्रशासन पूरी तरह बेबस नजर आती है। अधिकारियों के नाक के नीचे से लकडी तस्कर नित् दिन ट्रको में भर भर के लकड़ी उत्तर प्रदेश लेकर जा रहे हैं । वही प्रशासन का चुप्पी लोगों के समझ से बाहर है।

गौरतलब है कि सीतापुर सहित आस पास के ग्रामीण इलाकों में उत्तरप्रदेश से आये लकड़ी तस्कर अपनी जाल चारों तरफ फैला रखे है ,इनका साथ देने में क्षेत्र के स्थानीय लकड़ी तस्करों का भरपूर सहयोग होता है। जिनकी मदद से ये तस्कर ग्रामीण क्षेत्र में घुसकर वहा की पेड़ो की अंधाधुंध कटाई कर बेखौफ परिवहन कर रहे हैं। जिससे क्षेत्र की हरियाली समाप्ति की ओर है। एक तरफ देश के प्रधानमंत्री मंत्री नरेन्द्र मोदी , देश की हरियाली को बढ़ाने के लिए हर व्यक्ति को एक पौधा माँ के नाम लगाने के लिए जागरूक कर रहे है , वही दूसरी तरफ यह तस्कर पेड़ काट कर क्षेत्र की हरियाली को मानो खत्म करने का जिम्मा उठा चुके है। ये लकड़ी तस्कर इतना बेखौफ है,कि इन्होंने बकायदा मंगारी, चलता, बतौली, जैसे कई जगहों पर अपना डिपो बना रखे है ,जहा लकड़ी डम्पिंग कर वहा से ट्रको में भरकर उत्तप्रदेश ले जाया जाता है। इसका विरोध करने वालों को पैसा का लालच या ऊची पहुँच का रोब दिखा कर उनका मुँह बंद करा दिया जाता है।

हाल ही में सीतापुर कॉलेज के पास सुंदरनगर आमटोली के सड़क किनारे तस्करो के द्वारा जमीन मालिक से साठ गाँठ कर दिन दहाड़े मशीन लगा कर अवैध रूप से लगभग 30 पेड़ो को कटाई कर दी। स्थानीय लोगो ने जब यह देखा तो उन्होंने इसकी सूचना वन विभाग को दिया, पर वन विभाग यह कह कर अपना पल्ला झाड़ दिया कि यह मामला राजस्व विभाग का है।
जब ग्रामीणों ने इसकी शिकायत एसडीएम नीरज कौशिक से की तो एस डी एम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अवैध कटाई पर तत्काल रोक लगाते हुए ,मामले में जॉच कर उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया एवं लकड़ी तस्करी की शिकायत पर लगातार कार्यवाही करने की बात कही ।



