सर्राफा संघ अंबिकापुर ने मंगलवार को किया हवन पूजन एवं भंडारा, भंडारे में जुटे काफी लोगों ने किया प्रसाद ग्रहण…

अंबिकापुर :- अंबिकापुर सर्राफा संघ द्वारा महामाया मंदिर के प्रांगण में पूजन हवन सुंदर कांड कीर्तन भजन भंडारा का आयोजन किया गया था, इस भंडारे में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया इस भंडारे में लोगों को बैठाकर भी खिलाया गया एवं भंडारा का प्रसाद वितरण भी किया गया।

इस भंडारे में सर्राफा संघ के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने अथक परिश्रम करके सर्राफा संघ के कार्यक्रम को सफल बनाया। यह भंडारा परशुराम सोनी सर्राफा संघ अध्यक्ष के मार्गदर्शन में किया गया।

सर्राफा संघ के वरिष्ठ श्री राम अवतार सोनी, अरुण सोनी,जगमोहन सोनी, बजरंगी सोनी, श्री हरि नारायण सोनी, वासुदेव सोनी, अनिरुद्ध सोनी, लड्डू सोनी, कन्हैया सोनी, रामू सोनी, रंजन सोनी, राजेश सोनी, राजू धनंजय सोनी, बलराम सोनी, रंजीत सोनी, कृष्णा सोनी, अशोक सोनी,रमेश सोनी, अधिवक्ता प्रमोद सोनी, विक्रम सोनी, महेंद्र सोनी, पप्पू बजरंगी सोनी, विक्रम सोनी, आलोक सोनी, इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

इनके साथ युवा टीम ओमप्रकाश सोनी, ऋषि वर्मा, धीरज सोनी, अशोक सोनी, अरविंद सोनी, विनोद सोनी, गोपाल सोनी, मुकेश सोनी, नवीन सोनी, रत्नेश सोनी, अंशुल सोनी, राजू सोनी, धर्मेंद्र सोनी, जितेंद्र सोनी, गोपाल सोनी, अरुण सोनी, अनीश सोनी, समेत सभी युवा की टीम उपस्थित थे। इस कार्यक्रम को सफल करने में सभी ने अपना योगदान दिया।



