अंबिकापुरछत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

दल से बिछड़े दो हाथियो ने गाँव में मचाया उत्पात, घर को तोड़ कर अंदर रखे अनाज को किया चट…

मो. हदीस-सीतापुर:- सरगुजा रायगढ़ सरहद मैनपाट से अपने दल से बिछडे दो हाथियो ने मैंनपाठ के तराई क्षेत्र जामकानी में पहुंच कर जमकर उत्पात मचाया, वहा के कई घरों को तोड़ फोड़ कर घर के भीतर रखें अनाज को चट कर गया  हाथियों के आगमन से ग्रामीणों में दहशत का माहौल व्याप्त है ।


रायगढ़ सरगुजा के सरहदी क्षेत्र में विगत पांच दिनों से जंगली हाथियों का दल आस पास के जंगल में डटा हुआ है।जिसमें से दो हाथी दल से बिछड़ कर आस पास के रिहायशी क्षेत्र में घुस कर उत्पात मचा रहे है। बीती रात ग्राम जामकानी के परसापारा में हाथी आ धमके और गोपाल एवं भूषण सिदार के मकान को तोड़ कर घर में रखे धान, चावल चट कर गये।
हाथियो के धमक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है ।तथा हाथियों के डर से ग्रामीण रतजगा करने को मजबूर हैं।
वही सूचना के बाद भी वन विभाग का सुस्त रवैया के प्रति ग्रामीणों में काफ़ी रोष है। उन्होंने इस क्षति पूर्ति हेतु शासन से उचित मुआवजे की मांग कि है।

Related Articles

Back to top button