अंबिकापुरछत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

तोड़ फोड़ से प्रभावित छोटे व्यवसायी से मुलाकात कर पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने प्रशासन से कार्यवाही रोकने की मांग…


मो.हदीस सीतापुर :- अतिक्रमण के विरुद्ध action मोड़ में आये प्रशासन ने बस स्टैंड एवं हॉस्पिटल के सामने स्थित सभी ठेला गुमटियों पर बुलडोजर चला कर तोड़ फोड़ की कार्यवाही करते हुए शासकीय जगह को अतिक्रमण मुक्त कर दिया।प्रशासन के इस कार्यवाही से दर्जनों छोटे व्यवसायी बेरोजगार हो गये।

बगैर विस्थापन के हुए इस कार्यवाही से प्रभावित व्यवसायियों के आगे रोजी रोटी की गम्भीर समस्या उत्पन्न हो गई है। प्रभावित लोग आज पूर्व खाद्य मंत्री अमरजीत भगत से स्थानीय रेस्ट हाउस में मिलने पहुंचे जहां वे पूर्व मंत्री से मिलकर अपनी समस्याओं से मंत्री को अवगत कराए।
पीड़ितों से मिलने के बाद पूर्व मंत्री अमरजीत भगत एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष तिलक बेहरा ने नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंप तोड़ फोड़ की कार्यवाही स्थगन करने की मांग की।

उन्होंने कहा कि अभी बरसात में सरकार के पास कोई कार्य योजना नही है। बरसात के बाद जब सरकार के पास कार्ययोजना होगा उस समय ये कार्यवाही किया जाये।तब तक इन्हें अन्यत्र विस्थापन की व्यवस्था का प्र्याप्त अवसर मिल जायेगा आदि।
इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रेम दान कुजूर गणेश सोनी सन्दीप गुप्ता, बिगन राम , अंकुर दास सहित प्रभावित दुकानदार सहित नागरिक गण उपस्थित थे ।

Related Articles

Back to top button