अंबिकापुरछत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

ठेला चलाकर पिता ने बेटे पंकज का कराया पीएससी में सलेक्शन…

विष्णुदेव सरकार की निष्पक्ष चयन प्रक्रिया से गरीब युवा बना स्टेट टैक्स इंस्पेक्टर…

//अंबिकापुर// :- ठेला चलाकर अपना जीवन यापन करने वाले शिकारी रोड मंगल ढ़ोड़ा निवासी रामेश्वर यादव ने अपने बेटे पंकज कुमार यादव का पीएससी में सिलेक्शन कराकर मिसाल कायम किया है। सीजी पीएससी परीक्षा में 90 वाँ रैंक लाकर पंकज ने स्टेट टैक्स इंस्पेक्टर का पद प्राप्त किया है। आज भाजपा जिला संवाद प्रमुख संतोष दास तथा ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री जितेंद्र सोनी ने एक प्रतिनिधिमंडल के साथ पंकज व उनके माता पिता का उनके निवास जाकर उन्हें बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की।

इस अवसर पर पंकज के माता पिता को विशेष रूप से बधाई देते हुए भाजपा जिला संवाद प्रमुख संतोष दास ने कहा कि पिछली सरकार में सामने आए पीएससी घोटाले के बाद अपने बच्चों को अधिकारी बनाने का सपना देखने वाले परिजनों की आस टूट चुकी थी, ऐसे में पंकज जैसे गरीब होनहार छात्रों के पीएससी में  सिलेक्शन से फिर से एक नई उम्मीद जगी है। वर्तमान विष्णु देव साय सरकार को पीएससी परीक्षा में निष्पक्ष, ईमानदार व पारदर्शी चयन प्रक्रिया के लिए ढेरों साधुवाद। निःसंदेह छत्तीसगढ़ का युवा अब सपने भी देखेगा और सपने सच करने के लिए परिश्रम की पराकाष्ठा भी पार करेगा। युवाओं में भाजपा की छत्तीसगढ़ सरकार के प्रति भरोसा व विश्वास कायम हुआ है। इस अवसर पर पंकज की माता जी श्रीमती रामवती यादव, विशाल सिंह देव, आनंद सिंह, सुरेंद्र तिवारी, शशिकांत राय, नगीना सिंह, मनोज यादव सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button