अंबिकापुरछत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

रात्रिगस्त के नाम पर दुकान बंद कराने पहुंची पुलिस ने लोगो पर जमकर भांजे डंडे, गुंडागर्दी का आरोप लगा लोगो ने किया थाने का घेराव…

मो.हदीस,सीतापुर :- रात्रि गस्त पर निकली पुलिस ने रात साढ़े दस बजे दुकान बंद कराने के नाम पर जयस्तम्भ चौक के पास दुकानदार सहित वहा मौजूद लोगों की डंडे से जमकर पिटाई कर दिया । आरोप लगाया जा रहा है की पुलिस शराब के नशे में धुत थी और बिना कुछ बताये अंधाधुंध डंडे बरसाने लगी।जिससे कई लोगो के हाथ,पैर,पीठ पर गंभीर चोट के निशान बन गये है वही एक का हाथ फैक्चर होना बताया जा रहा है । पुलिस की इस बर्बरता के खिलाफ लोगों का गुस्सा फुट पड़ा और उन्होंने आज ग्यारह बजे के करीब थाने का घेराव कर पुलिस के विरुद्ध जमकर नारेबाजी करते हुए पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए व दोषी पुलिस कर्मियों पर एफ आई आर दर्ज करने की मांग किया।


प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार घटना गत रात्रि 10:30 बजे की है ,जब पुलिस गश्त पर थी, इसी दौरान जब वह जय स्तंभ चौक के पास पहुंची तो गाड़ी रोककर वैन में सवार पुलिस वालो ने वहां बैठे लोगों पर अंधाधुंध लाठियां भांजने लगे ,तथा शेखर नाम के लड़के को उसके दुकान से खींच कर बाहर ले आए और उसे बेरहमी से पिटा, वही पर बैठे अंग्रेजी शराब दुकान के सेल्समैन हरि की भी जबर्दस्त धुनाई कर दी ।हरी का कहना है कि उसे दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया ।वहीं जरिया गढ़ के एक व्यक्ति की पिटाई के कारण हाथ में फ्रैक्चर हो गया है ।उसने बताया कि बिना कुछ पूछे या बताए उस पर अंधाधुंध लाठियां बरसाई गई। इसके अलावा एक अन्य व्यक्ति के कमर पर भी गहरे जख्म के निशान मौजूद हैं जो पुलिस की बर्बरता के सबूत है। वहां मौजूद लोगों का कहना है कि पुलिस वाले शराब के नशे में थे। उन्होंने एस डी ओ पी को ज्ञापन सौप , इस घटना में शामिल सभी पुलिस कर्मियों की मेडिकल जांच कर उनके ऊपर एफआईआर दर्ज कराने की मांग कि है ।अन्यथा उग्र आंदोलन की चेतावनी दिया है।


क्या कहा एस डी ओ पी, मंडावी ने…

– दोनो पक्ष का बयान लेकर जाँच पश्चात आगे की कार्यवाही हेतु जिला अधिकारी को प्रेषित किया जायेगा।

Related Articles

Back to top button