नगर पंचायत उपाध्यक्ष के सूने मकान में चोरो का धावा, लाखों कैश सहित जेवर ले उड़े चोर…

अम्बिकापुर/सीतापुर :- बीती रात चोरो ने एक चोरी की बड़ी बारदात को अंजाम दिया है। जिसमे अनुमानित 15लाख कैश सहित 3 लाख का जेवर चोरी कर फरार हो गये है।
घटना रात आठ बजे से 11 बजे के बीच की बतायी जा रही है, जब नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी एवं नगर पंचायत उपाध्य्यक्ष परमेश्वर गुप्ता अपने सभी सदस्य के साथ शाम 7 बजे परिवार के वैवाहिक कार्यक्रम में गुतुरमा चले गये थे । इसी बीच चोरी की यह घटना हुई।

रात करीब 12 बजे जब वे अपने घर लौटे तो अंदर का नजारा देख उनका होश उड़ गया, घर का सामान बिखरा पढ़ा था और अलमारी खुला हुआ था व अलमारी में रखा जेवर व पैसा गायब था। जब उन्होंने उपर देखा तो छत का दरवाजा खुला हुआ व उसका कुंडी टूटा था, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि चोर छत दरवाजे से घर के भीतर आया होगा। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस गहन छानबीन मे जुटी है तथा चोरो की पत्तासाजी हेतु डॉग स्कवॉयड व डायबर की मदद ली जा रही है एवं सीसी टीवी का फुटेज खांगला जा रहा है।

पखवाड़े के भीतर दो बड़ी चोरी की वारदात – नगर पंचायत उपाध्यक्ष एवं प्रतिष्ठित व्यवसायी परमेश्वर गुप्ता के सूने मकान मे जिस तरह चोरो ने धावा बोल लाखो रुपये ले उड़े ,ठीक उसी तरह 10 दिन पहले सोनंतराई मे शिक्षक महताब आलम के सुने मकान का ताला तोड़कर चोरो ने नगदी सहित 6 लाख के जेवर चोरी कर फरार हो गये। जिसका सुराग अबतक पुलिस को नही लगा। इस तरह बेखौफ़ चोर, चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो जा रहा है और पुलिस हवा में हाथ पैर मारती रह जा रही है। इस तरह सिलसिलेवार हो रहे चोरी की घटना से लोग दहशत मे है तथा अपनी जन माल की सुरक्षा को लेकर चिंतित है ।
रात्रिगस्त की खुली पोल – नगर के मुख्य मार्ग एवं शहर के हृदय स्थल मे स्थित परमेश्वर गुप्ता के मकान में रात आठ बजे से ग्यारह बजे के बीच इतनी बड़ी चोरी के वारदात ने पुलिस की रात्रिगस्त का पोल खोल कर रख दिया है ,वही पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान लग गये है।






