अंबिकापुरछत्तीसगढ़बलरामपुरसरगुजा संभाग

बलरामपुर में मिला था मां-बेटी व बेटे का नर कंकाल…छोटे भाई का इश्क करना नहीं रास आया था बड़े भाई को, कर दी तीन हत्याएं…

अंबिकापुर /बलरामपुर :- छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में लव अफेयर में मुख्तार अंसारी ने लापता मां-बेटी और बेटे को कुल्हाड़ी से वार कर मार डाला। बताया जा रहा है कि मुख्तार के भाई आरिफ का एक नाबालिग लड़की से प्रेम संबंध था, जिसके कारण वो घर पर पैसे नहीं भेजता था। इससे नाराज होकर बड़े भाई ने तीनों की हत्या कर दी। तीनों को गांव से 80 किलोमीटर दूर ले जाकर मारा गया है। मामला बलरामपुर थाना क्षेत्र के दहेजवार का है।

दरअसल, शुक्रवार को बंद पड़े फ्लाई ऐश ब्रिक्स प्लांट से लगे खेत में 3 नरकंकाल मिले थे, जिसमें तीन खोपड़ी और बॉडी के अन्य पार्ट्स बरामद हुए।साड़ी, सलवार, पैंट और अन्य कपड़ों भी मिले। तीनों की पहचान कुसमी से 27 सितंबर से लापता सूरजदेव ठाकुर की पत्नी कौशल्या ठाकुर (36),बेटी मुक्तावती उर्फ मुस्कान ठाकुर (17) और बेटा मिंटू ठाकुर (6) के रूप हुई।

घर में हत्या कर खेत में फेंका गया था शव…

क्या है पूरा मामला ?…

झारखंड के बरगढ़ निवासी मुख्य आरोपी मुख्तार का छोटा भाई अरिफअंसारी कुसमी में रहकर ठेकेदारी का काम करता है। अच्छे पैसे भी कमा रहा था। मुख्तार अंसारी झाडफूंक और कबाड़ के साथ खेती-बाड़ी का भी काम करता था। आरिफ और मुस्कान के बीच प्रेम संबंध की पुष्ट कॉलडिटेल और मोबाइल चैट से हुई है।

पिता के इलाज के लिए पैसे नहीं भेजता था आरिफ…

बताया जा रहा है कि मुख्य आरोपी मुख्तार अंसारी के पिता को सांप ने काट लिया था, जिससे उसके शरीर के अंग गल रहे हैं। इसके बावजूद छोटा भाई आरिफ पिता के इलाज के लिए पैसे नहीं भेजता था। इससे मुख्तार नाराज था। इसी को लेकर मुस्कान और उसके परिवार को मारने की साजिश रची।

कुसमी से बलरामपुर ले गया मुख्तार अंसारी…

अब तक के पुलिस जांच में यह तथ्य सामने आए हैं कि तीनों की हत्या मुख्तार अंसारी ने की है। कौशल्या ठाकुर, मुस्कान और मिंटू ठाकुर को लेकर मुख्तार अंसारी कुसमी से बलरामपुर लेकर गया। दहेजवार में जहां कंकाल मिले हैं, उसके पास ही झोपड़ीनुमा घर है। तीनों को वहां रखा।

जहां शर्वों को फेंका, वहां लोगों का नहीं था आना जाना…

रात में तीनों जब सो गए तो कुल्हाड़ी से सिर और माथे पर कई वार किए।तीनों को रात में ही मारा और लाश को पानी भरे खाली खेत में बने नाले में फेक आया। शव गलकर बहते भी रहे। इस कारण बदबू ज्यादा नहीं फैली।

Related Articles

Back to top button