अंबिकापुरछत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

सीतापुर के तेलाईधार में थ्रेसर बना मौत का मशीन,धान मिसाई के दौरान थ्रेसर मे फसने से व्यक्ति की मौत…

मो. हदीस,सीतापुर :- ग्राम पंचायत तेलाइधार के छोटे पुटूकेला मे एक दर्दनाक हादसा हो गया जिसमे धान की मिसाई कर रहे एक व्यक्ति की थ्रेसर फ़स जाने से मौके पर ही उसकी मौत हो गयी।घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने थ्रेसर मे फसे शव को बाहर निकलवा कर पीएम के लिए अस्पताल भेज दिया है व आगे की कार्यवाही मे जुटी है।

यह दुःखद हादसा आज दोपहर दो बजे की है। जहा छोटे फुटुकेला निवासी महेश्वर कोरवा आ0 लुक साय 40 वर्ष जो मजदूरी का कार्य करता था। आज दोपहर को वह अपने पड़ोस में थ्रेसर मशीन से धान की मिसाई कर रहा था इसी बीच उसका शरीर मशीन के चपेट में आकर थ्रेसर के भीतर समा गया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। जिसकी सूचना लोगो ने पुलिस को दी,मौके पर पहुंची पुलिस आगे की कार्यवाही मे जुटी है । उक्त ट्रेक्टर क्र cg 15 DA 3990 थ्रेसर मशीन पूर्व सरपंच नरेश कुजूर की बतायी जा रही है।

Related Articles

Back to top button