छत्तीसगढ़बलरामपुरसरगुजा संभाग
बलरामपुर पुलिस हिरासत में हुई मौत की विरोध में कांग्रेसियों ने किया मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री का पुतला दहन…

बलरामपुर /राजपुर :- बलरामपुर में पुलिस हिरासत में हुई गुरुचंद मंडल की मौत की घटना के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी राजपुर के द्वारा स्थानीय सब्जी मार्केट में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और गृह मंत्री विजय शर्मा का पुतला दहन किया गया!

घटना की उच्च न्यायालय के सिटिंग जज से जाँच की मांग को लेकर मुख्यमंत्री और गृहमंत्री का पुलिस से झूमाझटकी के बीच पुतला दहन कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष व जिला प्रवक्ता सुनील सिंह, महामंत्री जितेंद्र गुप्ता,खोरेन खलखो,पुरनचंद जायसवाल, राम बिहारी यादव, नीरज तिवारी,बृजेश मिश्रा,राहुल भारती शिवकुमार,आलोक सिंह,पंकज ठाकुर, देवबली,विकास यादव, आदित्यविभु, तेज प्रताप सिंह,पिंटू रवि सहित अन्य मौजूद थे।







