अंबिकापुरछत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

संगठन मंत्री जामवाल व साय ने की सरगुजा संभाग में हुए भाजपा सदस्यता अभियान की समीक्षा…

सदस्यता अभियान को नई ऊंचाई पर ले जाने का किया आह्वान…

अंबिकापुर :- भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल तथा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने आज संकल्प भवन भाजपा कार्यालय में सरगुजा संभाग में अब तक हुए भाजपा के सदस्यता अभियान की समीक्षा की। कृषि मंत्री रामविचार नेताम , महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े , सरगुजा सांसद चिन्तामणि महाराज तथा संभागीय संगठन प्रभारी राजा पांडेय की उपस्थिति में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में बूथ, शक्तिकेंद्र तथा मण्डल व ज़िलों में अब तक हुए सदस्यता अभियान की जानकारी ली गई साथ हीं आगामी कार्य योजना पर विस्तार से चर्चा हुई।


इस अवसर पर भाजपा क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल ने सदस्यता अभियान को एक नई ऊँचाई पर ले जाने का आह्वान करते हुए कहा कि आने वाले नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव की दृष्टि से यह अभियान अत्यंत महत्त्वपूर्ण है , सदस्यता अभियान में किए गए परिश्रम का सुखद परिणाम हमे इन चुनावों में देखने को मिलेगा । आगे उन्होंने कहा कि हम सब को मिल कर इस अभियान को ना केवल ऐतिहासिक बनाना है बल्कि लक्ष्य को पार कर के एक नया कीर्तिमान बनाना है। बैठक में सरगुजा, बलरामपुर, सूरजपुर , एमसीबी तथा कोरिया ज़िले से आये अपेक्षित पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि शामिल रहे। बैठक का संचालन ज़िला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता ने तथा आभार प्रदर्शन बलरामपुर ज़िला अध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल ने किया।

इस अवसर पर ज़िला संगठन प्रभारी ज्योति नंद दूबे , भाजपा ज़िला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, लूंड्रा विधायक प्रबोध मिंज़, सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो, प्रतापपुर विधायक शकुंतला पोरते, सामरी विधायक उद्घेश्वरी पैकरा, प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी, कोरिया ज़िला अध्यक्ष कृष्णा विहारी जयसवाल, पूर्व सांसद कमलभान सिंह, अखिलेश सोनी, रामकिशून सिंह, संजय सिंह, मुरली सोनी, पंकज गुप्ता तथा जमुना पांडेय सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button