अंबिकापुरछत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

श्रीमद भागवत कथा का हुआ शुभारंभ,निकली भव्य कलश यात्रा,हज़ारों श्रद्धालु हुए शामिल…

सत्य ही जीवन का आधार:-आचार्य देशमुख वशिष्ठ…

अम्बिकापुर :- अम्बिकापुर में संगीतमय श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का शुभारंभ गुरुवार को होटल पर्पल आर्किड में हुआ।भागवत कथा के आरंभ से पूर्व शहर में गाजे बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई जिसमे विभिन्न झांकियों का भी प्रदर्शन रहा।कलश यात्रा राम मंदिर से प्रारंभ हो कर जयस्तम्भ चौक,अग्रसेन चौक खरसियां नाका होते हुए पर्पल पहुँची।कलश यात्रा में हज़ारों की संख्या में महिला व पुरुष शामिल हुए।कलश यात्रा में घोड़ो से सजा रथ,भगवान राधे-कृष्ण,शिव पार्वती,काली माता,विशाल हनुमान का रूप आकर्षण का केंद्र रहा।साथ ही राजस्थानी घूमर नृत्य ने भी आमजन को खूब लुभाया।कलश यात्रा के दौरान विभिन्न संगठनों ने यात्रा का स्वागत किया।आयोजन शहर के रहेड़िया परिवार द्वारा करवाया जा रहा है।परिवार के सदस्य शुभम अग्रवाल ने बताया कि कथा स्थानीय होटल पर्पल आर्किड रिंग रोड में 5 सितंबर से प्रारम्भ हुई है जो कि 11 सितंबर तक चलेगी।

कथा दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक होगी तत्पश्चात प्रसाद वितरण होगा।कथा स्थल को विशाल रूप दिया गया है जिसमें 5000 लोगो के बैठने की व्यवस्था की गई है व पूरा स्थल वाटरप्रूफ है।कथा के प्रथम दिन कथा वाचक आचार्य देशमुख वशिष्ठ ने सभी को भागवत के महत्व के संदर्भ में बताया व बताया कि जीवन मे हमेशा सत्य बोलना चाहिए जिससे मन भी शुद्ध व शांत रह सके।। कथा परिवार के सदस्यों ने सभी श्रद्धालुओं से कथा में पहुँचने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button