अंबिकापुरछत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

संदीप हत्याकांड पर कॉंग्रेस कर रही है राजनीति – विधायक रामकुमार कुमार टोप्पो…

मो.हदीस सीतापुर :- बेलजोरा निवासी संदीप की दृश्यम फ़िल्मी अंदाज में किये गये हत्या के मुख्य आरोपी ठेकेदार अभिषेक पांडे सहित 5 साथियों ने मिलकर घटना को अंजाम दिया था। घटना के तीन माह बाद मैनपाट के लू रै ना मे एक पानी टंकी के नीचे 15 फिट गहरे नीव मे कंकाल के रूप मे शव बरामद हुआ । जिस पर आदिवासी संगठन सहित परिजनों ने सभी आरोपियों कि गिरफ्तारी व दो करोड़ मुआवजा सहित अन्य माँग को लेकर संदीप का शव लेने से इंकार कर दिया जो अब तक मॉर्चुरी रखा गया है। इसी को लेकर सितापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने विश्राम गृह मे प्रेसवार्ता रखा जिसमें उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस हत्या को लेकर राजनीतिक रोटी सेंक रही है।मामले को तूल देते हुए सर्व आदिवासी समाज को पुनः आंदोलन मे पूर्ण समर्थन देने कि बात कर रही है।वो भूल गए हैं कि, कांग्रेस काल मे जिस प्रकार अमीषा हत्याकांड को दबा दिया गया था, उस पर सरकार कोई कार्यवाही नही की । पर अब इस मुद्दे को लेकर पुनः खोला जा रहा जिससे आरोपियों पर शख्त कार्यवाही होगी।इस हत्या के लिए जो जिम्मेदार व्यक्ति है, उनको सख्त से सख्त सजा मिलेगी।
संदीप के हत्या करने वाले पांच आरोपियों को अब तक पकड़ लिया गया है,।पुलिस तत्परता से काम कर रही है ,मुख्य आरोपी अभिषेक पांडे को भी जल्दी गिरफ्तार किया जाएगा। इसे राजनितिक रंग ना दे।

Related Articles

Back to top button