अंबिकापुरछत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने बेलज़ोरा के लापता युवक के परिजनों से की मुलाकात, भाजपा की कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल…

मो हदीश, सीतापुर :- आज पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने बेलज़ोरा के लापता युवक के परिजनों से मुलाकात की। युवक दो महीने पूर्व लापता हो गया था, लेकिन अभी तक इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। यह भाजपा की जंगलराज और ध्वस्त कानून व्यवस्था का एक जीता-जागता उदाहरण है।

पूर्व मंत्री भगत ने कहा कि यह स्थिति चिंताजनक है और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने आश्वस्त किया कि कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिजनों के साथ खड़ी है और उनकी हर संभव मदद की जाएगी। यदि स्थिति में सुधार नहीं हुआ, तो कांग्रेस पार्टी की ओर से बढ़ते जंगलराज के खिलाफ धरना और अनशन भी आयोजित किए जाएंगे।

इस मौके पर अमरजीत भगत ने कहा, “हम पूरी तरह से पीड़ित परिवार के साथ हैं और इस मामले में न्याय की लड़ाई लड़ेंगे। भाजपा की विफलता और कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर हम गंभीर हैं और इस पर ध्यान आकर्षित करेंगे।”

हम सभी नागरिकों से अपील करते हैं कि इस मुद्दे पर एकजुट होकर आवाज उठाएं और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने में सहयोग करें।

Related Articles

Back to top button