अंबिकापुरछत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

विश्व आदिवासी दिवस के कार्यक्रम में सम्मिलित हुए सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो…

मो. हदीस, सीतापुर :- विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर स्थानीय लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में आदिवासी समुदाय द्वारा वृहद रूप से सामुहिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था ,जिसमें उनके परम्परागत वेशभूषा,गीत नृत्य व संस्कृति शामिल था।इस कार्यक्रम मे बतौर मुख्य अतिथि सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो सम्मिलित हुए ।
विधायक श्री टोप्पो इस समय महायात्रा 360 के कावड़ यात्रा हेतु वाराणसी से पैदल चलकर चुरकीपानी आ रहे हैं, इस बीच उन्होने खड़गवां में अपना यात्रा को रोक दिया और सीतापुर के कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। जहा आदिवासी समुदाय द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया।


इस अवसर पर विधायक श्री टोप्पो ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि आदिवासी समुदाय यहां के मूल निवासी हैं, यहाँ हमारी परम्परा काफी समृद्ध रही है,हमे संगठित रहकर उन सब चीजों को सजोने की आवश्यकता है। उन्होने सीतापुर के विकाश, तथा बच्चो की शिक्षा सहित अन्य कार्य योजनाओ की जानकारी लोगों को दी ।
तत्पश्चात् उन्होंने अपने क्षेत्र के उन बच्चों को प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की, जिन्होंने परीक्षा में अच्छे परिणाम अर्जित किये हैं। उन्होंने कहा कि यहां
आदिवासी समुदाय लंबे समय से आदिवासी भवन की मांग कर रहे है, पिछली सरकार मे यह भवन नहीं बन पाया, किंतु अब हम जल्द से जल्द नए सिरे से इसका निर्माण करवाएंगे ।

इस अवसर पर काफी संख्या मे आदिवासी समुदाय के लोग शामिल थे।

Related Articles

Back to top button