अंबिकापुरछत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

अवैध कब्जा पर चला प्रशासन का बुलडोजर,35 एकड़ भूमि कराया गया कब्जा मुक्त…

मो. हदीस , सीतापुर :- सरगुजा जिले के मैनपाट मे 11 लोगों द्वारा 35 एकड़ शासकीय नर्सरी भूमि पर बाउंड्री बनाकर अवैध कब्जा किया गया था। जिसे प्रशासन ने कार्रवाही करते हुए बुल्डोजर चला कर कब्जा मुक्त कराया।
मैनपाट के कुनिया पंचायत मे 35 एकड़ शासकीय नर्सरी भूमि पर संजय यादव,संतोष यादव,हीरालाल यादव,भोला यादव,होमी यादव,दुरबासा यादव,बृजमोहन यादव,टानेस्वर,लालमणि,देवेंद्र कुमार,तथा रघुवर यादव,ने कुटिया बनाकर पत्थरो से बाउंड्री कर वर्षो से कब्जा कर रखा था।जिसकी शिकायत लगातार प्रशासन को मिल रहा था।प्रदेश मे सरकार बदलते ही प्रशासन हरकत मे आया और अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाही तेज कर दिया है।
मैनपाट के कुनिया मे आज एस डी एम रवि राही अपने राजस्व अमला सहित पुलिस टीम के मौके पर जाकर जेसीबी की मदद से अतिक्रमण हटाया गया, और सरकार की इस बेशकीमती जमीन को इन अतिक्रमणकारीयों कब्जा मुक्त कराया गया।
इस संबंध में एस डी एम रवि राही ने कहा कि अतिक्रमण के विरुद्ध इस तरह की कार्यवाही आगे भी जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button