पत्नी की हत्या कर खेत मे दिया गाड़,महीने भर बाद् राज का हुआ खुलासा,आरोपी पति गिरफ्तार…

सीतापुर :- तालाब मे मछ्ली मारने के दौरान एक बैग मिला जिसमें महिला का कपड़ा था। जिसका पहचान बिहानी बाई के कपड़े के रूप मे हुआ। घर के लोगों ने जब उसके पति से पूछा तो पता चला कि बिहानी बाई एक महीने से लापता है। इस मामले मे पुलिस ने बिहानी बाई के पति संजीत कुमार पैंकरा को थाने लाकर पूछ्ताछ किया ।जिसमें आरोपी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया माह भर पहले रात मे पत्नी से झगड़ा हुआ और गुस्से मे आकर उसने पत्नी को मार दिया जिससे उसकी पत्नी बिहानी बाई की मौत हो गई। दूसरे दिन रात को उसने शव कंधे पर उठाकर आधा किलामीटर दूर सरनापारा जंगल ले जाकर एक खेत में गड्ढा खोद कर दफन कर दिया, और उसके कपड़े एक बैग मे भरकर तालाब मे फेक दिया। उस समय परिवार वाले घर पर नहीं थे, और जब वे घर लौटे तो उन्हें अपनी पत्नी बिहानी बाई कि लापता हो जाने कि झूठी कहानी बताया।
घटना सीतापुर क्षेत्र् के ग्राम पंचायत ढोंढागाव का है ,जहा महीने भर पहले गायब हुई महिला बिहानी बाई का शव खेत मे दफनाया हुआ मिला । जिसमें आरोपी पति ने ही अपनी पत्नी कि हत्या कर शव कंघे मे उठाकर आधा किलोमीटर दूर शरना पारा जंगल मे स्थित एक खेत के मेड मे खोद कर दफन कर दिया था।जिसका खुलासा मछ्ली पकड़ने के दौरान लोगों को एक बैग मे मिले महिला के कपड़े से हुआ।
पुलिस ने आरोपी पति के निशानदेही जगह पर जाकर गड्ढा खुदवाया जहा से बिहानी बाई का शव बरामद कर पंचनामा पश्चात् पोस्टमार्टम करा परिजनों सौप दिया।वही आरोपी पति संजीत कुमार पैंकरा को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया है।





