बिजली बिल बढोतरी को लेकर कांग्रेसियों का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन…

सीतापुर :- प्रदेश कांग्रेस के अह्वान पर आज बिजली बिल बढोतरी एव अघोषित बिजली कटौती को लेकर तहसील कार्यालय के सामने कांग्रेसियों का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन संपन्न हुआ।सभा को सम्बोधित करते हुए, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तिलक बेहरा ने प्रदेश के भाजपा सरकार को आडेहाथ लेते हुए कहा कि साय के राज मे बिजली सायं सायं हो गया, बिजली का पता नहीं और बिल दुगुना हो गया। विद्युत सरप्लस राज्य कहलाने वाला छ्त्तीसगढ ,आज बिजली मे पीछे और बिल मे आगे हो गया,। बिजली बिल के बढोतरी से पूरे प्रेदेश कि जनता परेशान है ,वहीं अघोषित विद्युत कटौती से क्षेत्र् के लोग उमसभरी गर्मी व अँधेरे मे रहने को मजबुर है। बद् से बत्तर हो चुकी नगर की सड़क दुर्घटना का सबब बन गया है जो बरसात होने पर बड़े बड़े गड्ढे व कीचड से सराबोर हो जाता है और सूखे मे धूल से।ऐसे मे आस पास के दुकानदारों का जीना मुश्किल हो गया है आदि। सभा को बिगन राम,बदरुद्दीन इराकी,सुनील मिश्रा, आदि वक्ताओं ने सम्बोधित करते हुऐ बिजली बिल बढोतरी तथा अघोषित विद्युत कटौती का जिम्मेदार प्रदेश के भाजपा सरकार को ठहराते हुए जमकर हमला बोला।
इस धरना प्रदर्शन मे प्रेम दान कुजुर,सुखदेव भगत, मंसूख राम,राम नरेश गुप्ता,राजू पणिकर, मतलुब आलम,अनीता पैंकरा,नरेश बघेल,राजेश कंडरा, अनमोल लकडा, बाबू सोनी, आबिद खान,टिल्लू खान, श्रवण दास, पारस सोनी सहित अन्य कांग्रेसी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल थे।





