अंबिकापुरछत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

शादी शुदा प्रेमी जोड़े ने लगाई फांसी, दोनों कि मौत, प्रेमिका के घरवालो ने लगाई हत्या का आरोप, पुलिस कर रही है जांच…

सीतापुर :- ग्राम पंचायत गेरसा ढोंढीडिपा मे एक शादी शुदा प्रेमी जोड़े ने आम के पेड़ मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतिका एक बच्चे कि माँ थी वही मृतक प्रेमी दो बच्चे का बाप था। उसने हाल ही मे अपनी प्रेमिका को गांव लेकर आया था और उसके साथ अलग रहता था।
बताया जाता है की ग्राम पंचायत गेरसा निवासी जय भान चौहान 32 वर्ष का प्रेम प्रसंग बरजोर कांसाबेल,जशपुर कि रहने वाली 26 वर्षीय मंजू चौहान से चल रहा है।जो फूलो का व्यवसाय करती थी। कुछ दिन पूर्व जय भान चौहान अपनी प्रेमिका मंजू को लेकर अपने गांव गेरसा आया था, जिसके साथ अलग मकान में रहता था।वही उसकी पत्नी अपने दो बच्चों के साथ घर मे रहती थी।
दो दिन पूर्व जय भान कि पत्नी अपनी माँ का इलाज कराने अपनी मायके चली गई थी।
इसी बीच बुधवार को शाम 4 बजे के करीब ,ढ़ोढींडिपा के पास एक आम के पेड़ मे दोनों को फांसी पर लटका हुआ मृत पाया गया जिसमें मृतक महिला अर्धनग्न अवस्था मे थी। जिसे देख मृतक महिला के परिजनों के हत्या का आरोप लगाया है।
फिलहाल मामले मे पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पंचनामा कर पोस्टमार्टम पश्चात् परिजनों को सौप दिया है।आगे कि कार्रवाही के लिए पी एम रिपोर्ट आने के इंतजार कर रही है।

Related Articles

Back to top button