अंबिकापुरछत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

नगर मे खुलेआम बिक रहा है, महुआ शराब,शाम ढलते ही मय खाने मे तब्दील हो जाता है ये जगह देखें यह खास रिपोर्ट…

मो हदीस,सीतापुर :- लम्बे समय से नगर के कई वार्ड मे महुआ शराब सहित नशे का अबैध कारोबार धडल्ले से चल रहा है। जो इन कारीबारीयों के लिए मोटे आय का जरिया बन गया है। कार्रवाही के आभाव मे इनके हौसले इतने बुलंद है कि ये अपने घरो मे बकायदा भट्टी लगाकर अवैध महुआ शराब बना रहे है और वही बैठाकर ग्राहकों को शराब पीला भी रहे है,जिनमें नाबालिक लड़के सहित बूढ़े जवान भी शामिल होते हैं।
इस तरह नगर के कई वार्डो मे खुलेआम अवैध महुआ शराब सहित गांजे व अन्य मादक पदार्थों का गोरख धंधा बेखौफ संचालित हो रहा है, जिसमें मुख्य रूप से आदर्श नगर वार्ड क्र 2 , वार्ड क्र 15 तथा वार्ड क्र 14 शामिल है। यहां घरो मे दारू भट्टी लगा कर अवैध महुआ शराब बनाया तथा बेचा जाता है।
शाम ढलते ही इनके घरो पर नशेडीयों की महफ़िल जमने लगती है, जहा बकायदे उन्हें बैठाकर शराब परोसी जाती है ,जिन्हें घंटो बैठकर शराबी चुस्कियां लेते है। जिसमें नाबालिक बच्चों सहित बूढ़े जवान भी शामिल होते है।
शाम ढलने के बाद इन बस्तीयों के रास्ते अपने घर पहुचना शरीफो के किये मुश्किल हो जाता है विशेषकर महिलाओ के लिए जो अक्सर इन नशेडीयों के छींटाकशी के शिकार हो जाते है।लोगो ने कई बार इसकी मौखिक शिकायत पुलिस से कि किंतु नतीजा सिफर रहा।
इस तरह पुलिस के नाक के नीचे खुलेआम अवैध महुआ शराब सहित गांजे अन्य मादक पदार्थों का कारोबार धडल्ले से हो रहा है ।इनपर कार्रवाही करने के बजाए पुलिस इनसे बेखबर व अंजान बैठी है ये लोगो के समझ से परे है।

Related Articles

Back to top button