जशपुर

1 करोड़ की नाली वह भी अन उपयोगी साबित, नाली निर्माण से पहले फिर एक बार विवाद …

जितेंद्र पत्थलगांव -: विवादों को लेकर सुख्रियों में रहने वाला नगर पंचायत नाली निर्माण से पहले विवादों में उलझ गया है । नगर वासियों का आरोप है की आज तक नगर पंचायत क्षेत्र में जो भी नाली बनी वो भ्रष्टाचार का भेंट चढ़ गया । लाखों रूपये की लागत से बनी नालियों में पानी निकासी नही हो रहा है। जिससे गदंगी और बदबू फैल रही है । इसको लेकर नगरवासी परेशान है । उनका आरोप है की बैगर सर्वे और ना ही प्लानिग के तहत नाली निर्माण कराया जाता है । इस कारण यह नाली बेकार हो जाते है । इस बार फिर एक करोड़ रूपये की लागत से 10 नाली निर्माण को ठेका कराया गया जिसमें भ्रष्टाचार के अलावे कुछ नही होगा ।

ठेकेदारों की मिली भगत से यहां सब खेल चल रहा है । इसे किसी कीमत में पुरा नही होने दिया जाएगा। इस मामले मे नगर पंचायत के जिम्मेदार अधिकारी ने विवादों से बचते नजर आये उनका कहना है । पहले जो भी निर्माण कार्य हुआ उस वक्त वो यहां नही थे हालांकि उन्होने भी माना कि जो नाली बनी वो बेकार है । अब जो भी कार्य होगा वो अच्छा होगा सीएमओ ने कहा नाली निर्माण के लिये शासन के पास मंजूरी के लिये भेजा गया है । स्वीकृति मिलते ही काम शुरू किया जाएगा । पहले क्या हुआ इस बारे में मै नही बता सकता।

नगर पंचायत में हो रहे भ्रष्टाचार को रोकने नागरिकों ने कमर कस ली है । अब देखना होगा निर्माण कार्य कीतना बेहतर हो सकता है ।

Related Articles

Back to top button