रायगढ़

शिविर का विरोध करते हुए लोगों ने सीएमओ पर अंडा एवं टमाटर फेंके देखिए वीडियो…

जितेंद्र धरमजयगढ़: सीएमओ की कार्यशैली से नाराज लोगो ने सीएमओ के ऊपर टमाटर और अंडा फेकते हुए लोक समाधान शिविर का विरोध किया और जमकर नारेबाजी की ।दरअसल धरमजयगढ़ नगरपंचायत में सीएमओ का अपने ही अध्यक्ष, उपाध्यक्ष से पटरी नहीं बैठ रही है । सीएमओ JP बंजारे की कार्यशैली से नाराज लोग स्वच्छता अभियान में कोताही, सामाजिक सुरक्षा पेंशन में लेट लतीफी, पेयजल, विधुत व्यवस्था में लापरवाही से बेहद परेशान हो गए हैं। इसी वजह से नगर पंचायत धरमजयगढ़ के जनप्रतिनिधियों व वार्डवासियों ने सीएमओ के खिलाफ नारेबाजी करते हुए टमाटर और अंडा फेका। उनका आरोप है कि जब से सीएमओ JP बंजारे का पदस्थापना हुआ है तब से यहां लचर व्यवस्था हावी है। नगर में साफ-सफाई ,पानी निकासी की व्यवस्था को लेकर काफी दिनों से परब शान लोगो ने विरोध प्रदर्शन किया।

Related Articles

Back to top button