अंबिकापुरछत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

सुशासन तिहार कार्यक्रम ग्राम पेटला में सम्मिलित हुए विधायक रामकुमार टोप्पो…


सीतापुर:- विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पेटला में सुशासन तिहार का आयोजन किया गया था। आज सुशासन तिहार का अंतिम दिन था जिसमें सीतापुर ब्लाक के सभी विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थिति थे ।
यहां स्टॉल लगा कर लोगों की समस्याओं को सुनकर त्वरित निराकरण कराया जा रहा था।
उक्त कार्यक्रम में विधायक रामकुमार टोप्पो बतौर मुख्य अतिथि लोगों को संबोधित कर कहा कि छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी की सरकार है उनका प्रयास छत्तीसगढ़ में सुशासन स्थापित करना है।


हमारी सरकार सभी माता बहनों के बारे में सोच रही है , वही किसानों के लिए भी काम कर रही है। हमारी सरकार आवास को हर एक जरूरत मंद तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर
हितग्राहियों को राशन कार्ड, वितरित किया गया ।
विधायक ने सीतापुर स्वास्थ्य केंद्र को लेकर कहां की आज सीतापुर का अस्पताल एक प्राइवेट हॉस्पिटल की तरह साफ सफाई और स्वच्छ हो गया है।

इस मौके पर विधायक रामकुमार टोप्पो ने अपने विधानसभा क्षेत्र में रानी अहिल्याबाई होळकर जी की प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा की ।

इस सुशासन तिहार में क्षेत्र के लोगों ने काफी संख्या में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया,जो अपनी समस्याओं एवं मांगों को विभाग के समक्ष रखे, जहा उन्हें त्वरित निराकरण किया गया।
उक्त कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि , भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button