अंबिकापुरछत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

विधायक रामकुमार टोप्पो ने कियाअमर शहीद बलराम तिग्गा के शहीद स्मारक का अनावरण…


मो,हदीस,सीतापुर – विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मैनपाट ब्लॉक के रोपाखार कमलेश्वरपुर के चौक में अमर शहीद बलराम तिग्गा के शहीद स्मारक का अनावरण विधायक रामकुमार टोप्पो एवं सरगुजा पुलिस अधीक्षक के द्वारा किया गया।
अमर शहीद बलराम तिग्गा मूलतः सीतापुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कतकालों ,मैनपाट के निवासी थे, तथा वे भारतीय सेना में रह कर देश की सेवा कर रहे थे।

सन 2010 में,जम्मू कश्मीर राज्य के, आतंकवाद ग्रस्त जिला बारामूला के पठान मार्केट एरिया में ड्यूटी पर थे। इसी दौरान अपने एक और साथी के साथ आतंकवादी हमले में गंभीर रूप से घायल हो वीर गति को प्राप्त हो गये। उनके इस बलिदान ने सीतापुर क्षेत्र को गौरवान्वित कर दिया।
आज 14 साल बाद मैनपाट के रोपाखार कमलेश्वरपुर में उनके शहीद स्मारक का अनावरण कर उनको सम्मान दिया गया।
इस अवसर पर सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने कहा कि मैने भी सेना में रह कर देश की सेवा की है, सेना का जीवन हमेशा देश के लिए समर्पित रहता है,आगे उन्होंने कहा कि आज मैं काफी गर्व महसूस कर रहा हूं कि हमारी इस क्षेत्र की मिट्टी ने भी एक शेर को जन्म दिया था।जिसने देश सेवा में अपना बलिदान देकर,हम सभी को गौरवान्वित किया ।
यह शहीद स्मारक वाला चौक आज से बलराम चौक के नाम से जाना जाएगा। साथ ही इस जगह को और बेहतर रूप से विकसित किया जाएगा । इस अवसर पर शहीद के परिजनों ने कहा कि देर से ही सही पर जो सम्मान उन्हें मिला,उससे आज हमारा पूरा परिवार गौरवान्वित हैं।

Related Articles

Back to top button