अंबिकापुरछत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

कार की टक्कर से बाइक सवार दम्पति, पत्नी एवं बेटी की मौत पति गम्भीर, विधायक ने दिया बीएमओ एवं एंबुलेंस चालक को निलंबित करने का निर्देश…


मो.हदीस,सीतापुर :- रक्षाबन्धन का त्यौहार मना कर वापस अपने घर लौट रहे बाईक सवार दम्पति को एक तेज रफ्तार अर्टिका कार ने जबरदस्त टक्कर मार दिया जिससे बाईक सवार पत्नी एवं तीन साल की बेटी की दर्दनाक मौत हो गयी वही घटना में पति गम्भीर रूप से घायल हो गया,जिसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि ग्राम सरगा निवासी कार चालक शिव कुमार कुजूर नशे में था और उसने तेज एवं अनियंत्रित गति से कार दौड़ाते हुए सीतापुर पहुँचा और यहा भी कई गाड़ियों को टक्कर मारा जिससे कुछ लोग जख्मी भी हुए हैं। पुलिस ने कार सहित चालक को हिरासत में लिया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना कल शाम साढ़े सात बजे का है जब सीतापुर आदर्श नगर निवासी विक्रांता बसोड़ अपनी पत्नी लक्ष्मी एवं तीन साल की बेटी बेबी के साथ लुचकि स्थित अपनी ससुराल रक्षा बंधन का त्योहार मना कर कल अपने घर वापस लौट रहा था।जैसे ही वह एन एच 43 मंगारी के पास पहुंचा था,कि पीछे से आ रहे तेज एवं अनियंत्रित गति अर्टिका कार क्र.cg 12 ag 5638 ने जबरदस्त टक्कर मार दिया। जिसमें तीन साल के मासूम बेटी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं गम्भीर रूप से घायल पत्नी व पति को बतौली अस्पताल पहुचाया गया ।जहा घण्टों एम्बुलेंस का इंतजार करते रहे पर एम्बुलेंस ड्राइवर नही आया।जो समय रहते उचित उपचार नही मिलने से पत्नी लक्ष्मी की मौत हो गयी।जब विधायक राम कुमार टोप्पो वहा पहुंचे तो उन्होंने एम्बुलेंस मंगवाकर गम्भीर रूप से घायल पति विक्रांता को जिला अस्पताल भिजवाया।


घटना की जानकारी मिलने पर विधायक रामकुमार टोप्पो मौके पर पहुंचे जहां उन्होंने अस्पताल की लापरवाही देखकर बी एम ओ और एम्बुलेंस चालक को सस्पेंड करने का निर्देश जिला स्वास्थ्य अधिकारी को दिया है।उन्होंने साफ तौर पर कहा कि इस तरह की लापरवाही किसी कीमत पर बर्दाश्त नही किया जायेगा।

घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम पसर गया।

Related Articles

Back to top button