अंबिकापुरछत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

लुंड्रा के उदारी में सड़क पर धान रोपकर ग्रामीणों का अनोखा विरोध, वीडियो वायरल…


सरगुजा :- लुण्ड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत उदारी के बैरापारा स्थित अटल चौक के पास ग्रामीणों ने जर्जर और कीचड़युक्त सड़क से परेशान होकर सड़क पर ही धान का रोपा लगाकर अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन का वीडियो गुरुवार, 6 अगस्त 2026 को दोपहर करीब 2 बजे से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
ग्रामीणों का आरोप है कि वे कई वर्षों से सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं। इस संबंध में सरपंच, सचिव सहित जनप्रतिनिधियों को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन अब तक सड़क का निर्माण नहीं कराया गया। बारिश के दौरान सड़क पूरी तरह कीचड़ में तब्दील हो जाती है, जिससे लोगों का आवागमन मुश्किल हो जाता है।
ग्रामीणों का कहना है कि खराब सड़क के कारण गांव तक एम्बुलेंस नहीं पहुंच पाती और स्कूली बच्चों को भी स्कूल आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उनका यह भी आरोप है कि लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज को भी सड़क की समस्या से अवगत कराया गया था, लेकिन अब तक समाधान नहीं हो सका।
समस्या के समाधान की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सड़क पर धान का रोपा लगाकर विरोध दर्ज कराया। विरोध का यह अनोखा तरीका अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द सड़क निर्माण कराकर समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button