किराए की दुल्हन बनाकर की गई ठगी पीड़ित पक्ष ने पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार….

अंबिकापुर :- सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र से शादी के नाम पर धोखाधड़ी का एक बड़ा मामला सामने आया है।
मध्यप्रदेश निवासी प्रार्थीया रामकली बाई ने पुलिस अधीक्षक सरगुजा को लिखित शिकायत सौंप कर न्याय की गुहार लगाई है।

पीड़िता के अनुसार उसके पुत्र तुलसीदास लोधी का विवाह 23 मई 2026 को जमगला निवासी एक युवती से कराया गया था। विवाह कराने में जमगला निवासी दो मध्यस्थों की भूमिका बताई जा रही है।
आरोप है कि विवाह के समय 1 लाख रुपये नकद और 1 लाख रुपये के जेवरात दूल्हे पक्ष से लिये गए। शादी के बाद दुल्हन 3 दिन तक ससुराल में रही और चौथे दिन रात में शौचालय जाने का बहाना बना कर घर से चली गई। परिजनों का आरोप है कि उसे कुछ लोग चुपके से ले गए।जब ससुराल पक्ष उसे वापस लाने गया तो 50 हजार रुपये की और मांग की गई। पीड़िता ने इसे सुनियोजित ठगी बताते हुए आर्थिक व मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है।पीड़ितो ने लखनपुर में दिनांक 06.08.2026 को आवेदन देकर दोषियों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर पैसा और जेवर वापस दिलाने की मांग की है लखनपुर थाने में कोई सुनवाई न होने पर पीड़ित पक्ष के द्वारा पुलिस अधीक्षक सरगुजा को लिखित आवेदन शॉप न्याय की गुहार लगाई है।




