अंबिकापुरसरगुजा संभाग

राजेश मूणत की अगुवाई में पर्यवेक्षकों का 3 सदस्यीय दल पहुंचा अंबिकापुर, तीनों विस में कुछ चर्चित नाम चल रहे आगे…

रंजन सोनी,

अंबिकापुर :- सरगुजा जिले की 3 विधानसभा सीट पर सही प्रत्याशी तय करने के लिए रविवार को राजेश मूणत की अगुवाई में 3 सदस्यीय पर्यवेक्षक दल पहुंचा। इसके मद्देनजर तीनों विधानसभा सीट के दावेदार के समर्थकों की भीड़ सुबह से ही भाजपा कार्यालय के बाहर लगी रही।

हालांकि पर्यवेक्षकों द्वारा प्रक्रिया के तहत निर्धारित पदाधिकारी व सदस्यों से गोपनीय मतदान कराया गया। सूत्रों की मानें तो तीनों सीट पर अभी भी कुछ चर्चित नाम मतदान में सबसे आगे हैं। बंद मतदान पेटी प्रदेश कमेटी के सामने खोली जाएगी। इसके बाद ही उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी।

गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव की घोषणा होने के बाद भाजपा व कांग्रेस दोनों ही राजनीतिक दलों में प्रत्याशियों को लेकर अटकलों का बाजार गरम है। कुछ दिनों पूर्व भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के साथ प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने 14 अक्टूबर को पर्यवेक्षक को भेजने की बात कही थी।

इसी के तहत राजेश मूणत, विजय शर्मा व ज्योतिनंद दुबे प्रदेश भाजपा कमेटी की तरफ से पर्यवेक्षक बनाकर भेजे गए थे। भाजपा कार्यालय में पर्यवेक्षकों द्वारा सरगुजा जिले के तीनों विधानसभा सीट के लिए सहीं प्रत्याशी तय करने के लिए संगठन द्वारा निर्धारित नियमों के तहत गोपनीय मतदान कराया गया।

सबसे पहले सीतापुर के 63 पदाधिकारी ने मतदान किया, इसके बाद लुण्ड्रा के 67 मतदाताओं ने मतदान में भाग लिया। वहीं अंबिकापुर के 96 पदाधिकारी ने मतदान में भाग लिया।नियमों के अनुसार एक पदाधिकारी सिर्फ ३ नाम मतदान के लिए लिख सकता था। इसमें प्रत्याशी के रूप में वह अपना नाम नहीं लिख सकता था। सारी प्रक्रिया मतदान शुरू होने से पहले राजेश मूणत द्वारा समझाई गई

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कई चर्चित नाम उम्मीदवारों के दौड़ में आगे चल रहे हैं। इसमें अंबिकापुर से अनुराग सिंहदेव, अनिल सिंह मेजर व अखिलेश सोनी, परशुराम सोनी के अलावे एक दो और नाम नाम अभी तक सामने आए हैं। जबकि लुण्ड्रा से पूर्व महापौर प्रबोध मिंज, विजय नाथ सिंह व जिला पंचायत अध्यक्ष फूलेश्वरी सिंह व सीतापुर से प्रोफेसर गोपाल राम व संजय सिंह के नाम आगे चल रहे हैं।

मतदान के बाद देर शाम पर्यवेक्षक दल वापस रायपुर लौट गया। बंद पेटी रायपुर में कमेटी को सौंप देगी। वहां से नामों की सूची तैयार कर केंद्रीय कमेटी को अनुशंसा करने के बाद दिया जाएगा। संभावना जताई जा रही है कि केंद्रीय संगठन द्वारा 20 – 22अक्टूबर तक प्रत्याशियों की सूची तय कर ली जाएगी।

Related Articles

Back to top button