कोरबा जिला कांग्रेस कमेटी रामदयाल उईके को कर रहा नोटिस देने की तैयारी, साथ ही प्रदेश सचिव ने उन्हें पलटू राम की संज्ञा भी दी पढ़िए पूरी खबर…
कोरबा :- कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रहे रामदयाल उईके के पार्टी बदलने और भाजपा प्रवेश करने के साथ ही अब कांग्रेस उईके के खिलाफ हमलावर होती जा रही है। कोरबा जिला कांग्रेस ने भी उईके के खिलाफ नोटिस जारी करने की चेतावनी देते हुए उईके को पलटू राम बताया है यही नहीं जिला कांग्रेस ने मामले की शिकायत जिला निर्वाचन अधिकारी से भी करने की बात कही है। दरअसल भाजपा ज्वाइन करने के पहले रामदयाल उइके ने जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय से मतदाता सूची ली थी, यह मतदाता सूची राजनीतिक दलों को दी जाती है और राजनीतिक दल अपने प्रत्याशी को मतदाता सूची मुहैया कराते हैं ताकि विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या और उनकी पूरी जानकारी पार्टी के साथ उनके प्रत्याशी को हो सके। भाजपा ज्वाइन करने के पहले पाली तानाखार विधानसभा क्षेत्र से रामदयाल उईके जो कि पालि तानाखार विधानसभा क्षेत्र के विधायक भी हैं को ही कांग्रेस का प्रबल दावेदार और उम्मीदवार माना जा रहा था ऐसे में कांग्रेस कमेटी ने मतदाताओं की सूची उईके को मुहैया कराई थी मगर अब जिला कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा ज्वाइन करने और दल बदलने के बाद भी उईके ने कांग्रेस कार्यालय के द्वारा ली गई मतदाता सूची कार्यालय में जमा नहीं की है ऐसे में अब कांग्रेस उईके को नोटिस जारी करने के साथ ही इसकी शिकायत जिला निर्वाचन अधिकारी से करने की बात भी कह रही है यही नहीं प्रदेश कांग्रेस के सचिव सुरेंद्र जायसवाल ने तो अपने पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष को पलटू राम तक करार दे दिया। ऐसे में कहा जा सकता है कि अब कांग्रेस रामदयाल उइके को लेकर हमलावर होती जा रही है और यह जुबानी हमले आगे और तेज होने के आसार लगते हैं।



