अंबिकापुरछत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

बहनों के स्नेह के धागे से बंधे विधायक टोप्पो, हजारों बहनों ने बांधी राखी, सामूहिक रक्षाबंधन समारोह में उमड़ा स्नेह, एंबुलेंस को दिखाई हरी झंडी…

मो.हदीस,सीतापुर :- रक्षाबंधन के अवसर पर शनिवार को एमए एजुकेशन परिसर में विधानसभा स्तरीय सामूहिक रक्षाबंधन समारोह का आयोजन किया गया। क्षेत्रभर से पहुंचीं हजारों बहनों ने विधायक रामकुमार टोप्पो की कलाई पर राखी बांधकर स्नेह और विश्वास जताया। बहनों के स्नेह से विधायक की कलाई राखियों से भर गई। कार्यक्रम में बहनों के लिए 56 भोग का भी आयोजन किया गया।
इस अवसर पर विधायक टोप्पो ने कहा, “पहले मैं भारत माता की सुरक्षा के लिए सीमा पर खड़ा था और आज अपने क्षेत्र की बहनों की रक्षा एवं सेवा के लिए सदैव तत्पर रहूंगा।” उन्होंने बहनों के स्नेह को अपनी बड़ी जिम्मेदारी बताते हुए क्षेत्र के विकास और जनसेवा का संकल्प दोहराया।

*नये एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई एंबुलेंस को विधायक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि एंबुलेंस सेवा से क्षेत्रवासियों को आपात स्थिति में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल सकेगी।

Related Articles

Back to top button