राजनीती

भाजपा महिला मोर्चा ने मनाया रक्षाबंधन उत्सव, भाई-बहन के स्नेह और सामाजिक समरसता का दिया संदेश…

संकल्प भवन में बहनों ने भाइयों की आरती उतारकर बांधी राखी, सुख-समृद्धि एवं दीर्घायु की कामना…

अंबिकापुर, 02 सितंबर 2026। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा सरगुजा द्वारा भाजपा कार्यालय ‘संकल्प भवन’ में रक्षाबंधन उत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास एवं आत्मीय वातावरण में आयोजित किया गया। भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी के मार्गदर्शन एवं भाजपा सरगुजा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया की विशेष मौजूदगी में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शुभांगी बिहाड़े के नेतृत्व में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

इस अवसर पर महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने उपस्थित भाइयों को राखी बांधी, मिठाई खिलाई तथा आरती उतारकर उनके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की। कार्यक्रम में भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के साथ सामाजिक समरसता और आपसी सौहार्द का संदेश भी दिया गया।

भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि, “रक्षाबंधन भारतीय संस्कृति और पारिवारिक मूल्यों का महत्वपूर्ण पर्व है। यह भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और सुरक्षा के संकल्प को मजबूत करता है। भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक समरसता को मजबूत करने की दिशा में सराहनीय पहल है।”

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष निरूपा सिंह, वरिष्ठ नेता अंबिकेश केसरी, नगर निगम सभापति हरविंदर सिंह ‘टिन्नी’, भाजपा जिला महामंत्री विनोद हर्ष, महामंत्री अरुणा सिंह, उपाध्यक्ष मधु चौदाहा, महामाया मंडल अध्यक्ष मनोज कंसारी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में महिला मोर्चा जिला महामंत्री प्रियंका चौबे ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

======

Related Articles

Back to top button