अंबिकापुरछत्तीसगढ़राजनीतीसरगुजा संभाग

अंबिकपुर में कोतवाली पुलिस की निष्क्रियता से बेखौफ होते बदमाश: कोतवाली इलाके में IPS के बेटे से हुई मारपीट और जान से मारने की मिली धमकी…

अंबिकापुर :- कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत कानून व्यवस्था और पुलिस की कार्यशैली पर एक गंभीर सवालिया निशान खड़ा हो गया है। शहर के बौरीपारा तालाब के पास बदमाशों ने एक IPS अधिकारी के बेटे लेखांश कांत (24 वर्ष) के साथ गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने जैसी गंभीर वारदात को अंजाम दिया। एफआईआर दर्ज होने के बावजूद पुलिस की ढुलमुल कार्यशैली को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।

असामाजिक तत्वों का दुस्साहस…

दर्ज एफआईआर के अनुसार, 7 सितंबर 2026 की रात करीब 10:00 बजे पीड़ित लेखांश कांत पिता- रवि कुर्रे अपने दोस्तों विशाल सोनी और रोमी खान के साथ बौरीपारा तालाब के पास रिंग रोड पर रुके हुए थे। वे अपने साथी प्रिंस गुप्ता का इंतजार कर रहे थे।

​तभी वहां पहले से मौजूद आदतन बफमश गोलू गणेश, रतन गुप्ता, कोया डॉन, आशुतोष गुप्ता एवं उनके अन्य साथियों ने विवाद शुरू कर दिया। नाम लेने की मामूली सी बात पर आरोपियों ने लेखांश कांत के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए कहा कि तेरे पिता IPS अधिकारी है तो हमारा क्या बिगाड़ लेगा” इसके बाद आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते युवक को बेदम पीटा। हमले में पीड़ित के कान, कंधे, सिर और गले में गंभीर चोटें आई हैं।

कोतवाली पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल…

इस पूरे मामले ने कोतवाली क्षेत्र में सक्रिय आपराधिक तत्वों के बढ़ते हौसलों और पुलिस के खौफ के खत्म होने को उजागर कर दिया है।घटना में शामिल आरोपी खुद को ‘डॉन’ बताकर खुलेआम धौंस जमा रहे हैं। यही जब एक IPS अधिकारी के पुत्र के साथ शहर के सार्वजनिक स्थल (रिंग रोड) पर इस तरह की वारदात हो सकती है, तो आम नागरिकों की सुरक्षा का अंदाजा लगाया जा सकता है। ऐसे में जाहिर सी बात है कि अब कोतवाली पुलिस की कार्यशैली पर लोग सवाल उठा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button